सीधी जिले में शनिवार दोपहर सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम शैलेश द्विवेदी को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें जांच कर जल्द ही सड़क का निर्माण कराए जाने की मांग की है।
.
बरसात के मौसम में कच्ची सड़क से होकर ग्रामीणों को गुजरना पड़ता है। कीचड़ होने से दो पहिया वाहनों के फिसलने से हादसे होने का डर रहता है। मामला ग्राम पंचायत भीतरी का है। ग्रामीणों ने जल्द समस्या समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
ग्रामीणों के साथ जनपद पंचायत अध्यक्ष उर्मिला साकेत
गर्भवती महिलाओं को खाट पर लेटाकर अस्पताल जाना पड़ता
दरअसल, ग्राम पंचायत भीतरी के चार टोले डांडी टोला, अमरही टोला, अहिरन तेलियां और हरिजन बस्ती के निवासियों को बारिश में सड़क न होने के चलते रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत होती है। बुजुर्गों को पेंशन लेने में परेशानी होती है। बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचने में मुश्किल का सामना करना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी गर्भवती महिलाओं को होती है। उन्हें खाट या कंधे पर ले जाना पड़ता है।
ज्ञापन देने के दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष उर्मिला साकेत, उप सरपंच शिव-भान यादव और अधिवक्ता अंबुज पांडे मौजूद रहे।

बारिश से कच्ची सड़क बनी कीचड़।