सीधी के सरकारी अस्पताल में मरीजों के बेड पर कुत्ते: रात 10:30 बजे का वीडियो वायरल, मरीज भी कुत्तों के बगल में लेटे दिखे – Sidhi News

सीधी के सरकारी अस्पताल में मरीजों के बेड पर कुत्ते:  रात 10:30 बजे का वीडियो वायरल, मरीज भी कुत्तों के बगल में लेटे दिखे – Sidhi News


सीधी जिले के रामपुर नैकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। एक वायरल वीडियो में अस्पताल के मरीजों के बेड पर कुत्ते आराम करते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे का बताया जा रहा है।

.

वीडियो में दिख रहा है कि मरीजों के लिए बने बेड पर कुत्ते सो रहे हैं। कुछ मरीज इन्हीं कुत्तों के बगल में बेड पर लेटे हुए हैं। इस दृश्य ने स्थानीय लोगों में नाराजगी पैदा कर दी है।

स्थानीय निवासी अशोक तिवारी ने कहा कि अस्पताल अब इंसानों की जगह जानवरों का हो गया है। एक अन्य बुजुर्ग रामप्रसाद पनिका ने व्यंग्य करते हुए कहा कि अब कुत्तों को भी सलाइन और इंजेक्शन लगाने की नौबत आ गई है।

सीधी की मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बबीता खरे ने वीडियो की जानकारी से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा कुछ है तो वे इसकी जांच करवाएंगी।



Source link