MP Weather: एमपी में आज से मानसून का नया सिस्टम, मंदसौर, गुना, दमोह समेत इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

MP Weather: एमपी में आज से मानसून का नया सिस्टम, मंदसौर, गुना, दमोह समेत इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट


MP Weather Update Today: मध्य प्रदेश में नए साइक्लोनिक सर्कुलेशन व ट्रफ लाइन के चलते बारिश का दौर जारी है. छतरपुर में सबसे ज्यादा करीब 2 इंच बारिश दर्ज की गई. वहीं भोपाल सहित हरदा, बैतूल, दतिया, गुना, ग्वालियर, नर्मदापुरम, इंदौर, खंडवा और रतलाम सहित कई शहरों में बारिश का दौर देखा गया. इस दौरान खरगोन जिले में स्थित सिरवेल झरना तेज बारिश के चलते बह उठा.

इन जिलों में सबसे ज्यादा बारिश
मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश के हरदा जिले के खिरकिया में सबसे ज्यादा 132.6 मिमी बारिश दर्ज की गई. वहीं, उदयनगर (देवास) में 125 मिमी, मेघनगर (झाबुआ) में 123 मिमी, टिमरनी (हरदा) में 122.6 मिमी, नरसिंहगढ़ (राजगढ़) में 115 मिमी और बदनावर (धार) में 107 मिमी बारिश हुई. मौसम वैज्ञानिक दिव्या सुरेंद्रन का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर सिस्टम सक्रिय हुआ है. उत्तर पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी बना हुआ है. प्रदेश में अभी बारिश की स्थिति बने रहने की संभावना है.

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. इसमें मंदसौर, नीमच, गुना, सिंगरौली और दमोह में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, पन्ना, सागर, भोपाल, राजगढ़, बैतूल, हरदा, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, शाजापुर, आगर, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा, विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बुरहानपुर, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, मंडला और बालाघाट जैसे जिलों में भी मध्यम से भारी बारिश का दौर देखा जा सकता है.

जाने अधिकतम/न्यूनतम तापमान
प्रदेश के अधिकतम तापमान वाले जिलों की बात करें तो ग्वालियर में 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. इसके अलावा खजुराहो (छतरपुर) में 35 डिग्री, दतिया/दमोह में 33.6 डिग्री, टीकमगढ़ में 33.4 डिग्री और सतना में 33.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान की बात करें तो पचमढ़ी (नर्मदापुरम) में पारा सबसे कम 15.4 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं खरगोन में 19.2 डिग्री, खंडवा में 19.4 डिग्री, नरसिंहपुर में 19.6 डिग्री और बैतूल में 21.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ.

कैसा रहा बड़े शहरों का पारा
प्रदेश के पांच बड़े शहरों के अधिकतम तापमान की बात करें तो ग्वालियर का अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा दर्ज किया गया. यहां पारा 35.2 डिग्री दर्ज हुआ. इसके अलावा जबलपुर का अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री, उज्जैन/इंदौर का 30.5 डिग्री और भोपाल का 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.



Source link