अशोकनगर जिले के चंदेरी थाना क्षेत्र के सिरसौद गांव में वन भूमि को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। आदिवासियों ने कहा कि दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट की और एक झोपड़ी को आग लगा दी। इस घटना में एक महिला घायल हुई। दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति के पेट में कुल्हा
.
आदिवासी महिलाओं का कहना है कि गांव का पूर्व सरपंच ट्रैक्टर और कई लोगों के साथ वन भूमि जोतने आया। जब उन्होंने अपनी रहने की जगह छोड़ने को कहा, तो पूर्व सरपंच ने सारी जमीन पर अपना दावा किया। उन्होंने आदिवासियों को घर खाली करने की धमकी दी।
दूसरे पक्ष के सूर्यभान यादव (40) के पेट में कुल्हाड़ी लगी है।
कब्जे की जमीन पर खेती करने का विवाद घायल ने बताया कि वहां 40 बीघा वन भूमि है। तीन साल से आदिवासी इस जमीन पर खेती करते थे। आदिवासियों ने जमीन पर कब्जा कर लिया था। इस बार हम खेती करने गये थे। बुवाई के लिए जाने पर कल्याण आदिवासी, लखन आदिवासी और अन्य लोगों ने उन पर हमला कर दिया।
यादव का आरोप है कि आदिवासी महिलाओं ने फर्जी केस बनाने के लिए खुद झोपड़ी में आग लगाई। चंदेरी पुलिस मौके पर पहुंची। घायल आदिवासियों को चंदेरी सिविल अस्पताल ले जाया गया। कुल्हाड़ी से घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया।
तहसीलदार दिलीप दरोगा भी घटनास्थल पर पहुंचे। विवाद के दौरान एक वीडियो सामने आया है, जिसमें झोपड़ी के पास कुछ महिलाएं खड़ी हुई हैं दूसरे पक्ष का व्यक्ति उनसे कह रहा है कि आप खुद झोपड़ी को आग लग रही हो, मैं इसकी वीडियो रिकॉर्ड कर रहा हूं हालांकि इतने में महिलाएं झोपड़ी से दूर हो गई।
