एक हजार परिवार 3 किमी दूर से लाते हैं पानी: दमोह में नल जल योजना की पाइप लाइन बिछी, लेकिन टंकी नहीं बनी – Damoh News

एक हजार परिवार 3 किमी दूर से लाते हैं पानी:  दमोह में नल जल योजना की पाइप लाइन बिछी, लेकिन टंकी नहीं बनी – Damoh News


सूखा गांव में लोग साइकिलों से पानी घर ले जा रहे हैं।

दमोह जिले के पथरिया ब्लॉक स्थित सूखा गांव में पीने के पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। गांव में नल जल योजना की पाइप लाइन बिछाई गई है। लेकिन पानी की टंकी न बनने से नल कनेक्शन नहीं हो पाए हैं।

.

गांव के करीब 1000 परिवारों को पीने के पानी के लिए 3 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। गांव में एक व्यक्ति के निजी बोर से लोग पानी की जरूरत पूरी करते हैं। इसके अलावा पानी का कोई दूसरा स्रोत नहीं है।

लोग बोले- कई बार शिकायत की, लेकिन नहीं बनी टंकी

सरपंच बाबूलाल पटेल ने बताया कि जल निगम के अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई है। पहले टंकी के लिए जमीन नहीं थी। अब किसानों ने जमीन दे दी है। लेकिन अधिकारी जमीन की नाप-जोख नहीं कर रहे हैं। इस वजह से टंकी का निर्माण नहीं हो पा रहा है।

बारिश के मौसम में भी लोग पेयजल के लिए परेशान हैं।

पानी की टंकी न बनने से सड़क निर्माण का काम भी रुका हुआ है। सरपंच ने जनपद से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों तक शिकायत की है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बारिश के मौसम में भी गांव में पानी की समस्या बनी रहती है।



Source link