ग्वालियर में 2 घंटे में 2 इंच गिरा पानी: सुबह तक तेज धूप, दोपहर में झमाझम बारिश, सड़कें बनी तालाब, कई जगह वाहन फंसे – Gwalior News

ग्वालियर में 2 घंटे में 2 इंच गिरा पानी:  सुबह तक तेज धूप, दोपहर में झमाझम बारिश, सड़कें बनी तालाब, कई जगह वाहन फंसे – Gwalior News


ग्वालियर में बारिश के बाद सड़कों पर पानी भरा गया।

ग्वालियर में रविवार को झमाझम बारिश हुई। जिससे मौसम सुहाना हो गया है। शाम 6 बजे तक 75 मिमी (3 इंच) बारिश मौसम विभाग के आंकड़ों में दर्ज हो चुकी है। तेज बारिश के बाद जहां ग्वालियर में पहाड़ी झरने बहने लगे हैं और शहर के पिकनिक स्पॉट व झरनों के आसपास लोग

.

शहर के नाका चन्द्रवदनी इलाके में घुटनों तक पानी भर गया। यहां हाईवे पर एक तरफ पाइप लाइन का काम चल रहा है, जबकि दूसरी तरफ बारिश से पानी भरने से लोग परेशान हुए हैं। बारिश के चलते ही रविवार को न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस व दिन में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रहा है।

बारिश के बाद कई इलाकों में इस तरह पानी भरा गया।

ग्वालियर में बदला मौसम, दोपहर बाद झमाझम बारिश

ग्वालियर में शनिवार-रविवार रात हल्की रिमझिम से मौसम सुहाना हुआ तो उमस भरी चिपचिपी गर्मी से मामूली राहत मिली थी, लेकिन रविवार सुबह से तेज धूप थी। सुबह 11 बजे के बाद अचानक मौसम बदलने लगा और आसमान में बादल मंडराने लगे। इसके बाद दोपहर बाद अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। यह बारिश एक साथ शहर और देहात में हुई है। यही कारण है कि रविवार सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे के बीच 75 MM बारिश (3 इंच) चुकी थी। इसमें से 50 एमएम बारिश तो सिर्फ शाम के दो घंटे में हुई है।

रविवार शाम को तेज बारिश के बाद शहर में नालों की सफाई की पोल खुल गई है। तेज बारिश के बाद शहर की सड़कें जलमग्न हो गई, विशेषकर नाका चन्द्रवदनी, सचिन तेंदुलकर मार्ग, बाल भवन रोड, थाटीपुर मार्ग, सिंहपुर रोड, सिरोल रोड, हुरावली पर पानी ही पानी नजर आ रहा था। जिस कारण नगर निगम के फायर ब्रिगेड पर पानी निकालने के लिए कॉल आते रहे।

मौसम में आगे क्या? मौसम विभाग का कहना कि इस समय मानसून सक्रिय है और सिस्टम के एक्टिव होने से ग्वालियर अंचल में तेज बारिश की संभावना अगले 48 घंटे भी बनी हुई है। रविवार को दिन में तेज बारिश ने कई दिन के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अगले 48 घंटे लोग अच्छी बारिश और सुहाना मौसम का आनंद लेते हुए नजर आएंगे।

पिकनिक स्पॉट हुए गुलजार रविवार को पहले हुई रिमझिम फिर तेज झमाझम बारिश के बाद ग्वालियर के आसपास पहाड़ी झरने बहने लगे हैं। रविवार सुबह से मौसम अच्छा होने पर शहर के लोग पिकनिक के मूड में आ गए। ग्वालियर के आसपास पिकनिक स्पॉट्स पर चहल-पहल बढ़ने लगी थी। शाम को बारिश होते ही पिकनिक स्पॉट पर भीड़ और बढ़ गई।

शहर में भरा पानी बना समस्या

रविवार को ग्वालियर में 7 घंटे में ही तीन इंच (75एमएम) बारिश के बाद शहर में हर जगह पानी ही पानी नजर आ रहा था। विशेषकर शहर के वह इलाके जहां हाल ही में पाइप लाइन या सड़क का काम चल रहा है। जैसे नाका चन्द्रवदनी इलाके से लेकर विक्की फैक्ट्री तक के इलाके की सड़कें जलमग्न हो गई थीं। इसके अलावा सचिन तेंदुलकर मार्ग, गोविंदपुरी, सिटी सेंटर, सिंहपुर रोड, काशीपुरा रोड, सिरोल रोड, गोल पहाड़िया, जिंसी नाला रोड, बाल भवन रोड आदि पर सिर्फ पानी और पानी में फंसे वाहन ही नजर आ रहे थे।



Source link