Last Updated:
Shefali Jariwala death: बॉलीवुड की मशहूर “कांटा लगा” गर्ल शेफाली जरीवाला का 42 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. शेफाली का जन्म मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के प्रतापपुरा में हुआ था.
बुरहानपुर. हर किसी का सपना होता है की फिल्म इंडस्ट्री में उसका भी नाम हो मध्य प्रदेश के बुरहानपुर के जिले के प्रतापपुरा क्षेत्र में रहने वाली शेफाली जरीवाला भी एक गाने से रातों-रात स्टार बन गईं थी. 42 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है, जिसको लेकर उसके गृह जिले बुरहानपुर में भी शौक की लहर दौड़ पड़ी है. क्षेत्र के लोग श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उनको श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
लोकल 18 की टीम ने जब प्रतापपुरा क्षेत्र में फिल्म दुनिया की कलाकार शेफाली जरीवाला के पुश्तैनी घर के पास पहुंचकर क्षेत्र के मुकेश दुमबवानी लोगों से बात की, तो उन्होंने बताया कि शेफाली के पिता नेशनलाइज बैंक में काम करते थे. शेफाली का जन्म इस घर में हुआ था. यह दो बहने थी, उसके बाद यह मुंबई में शिफ्ट हुए और शेफाली की फिल्म दुनिया में एंट्री हो गई. शेफाली का सबसे पहला गाना कांटा लगा था, जो इतना फेमस हुआ कि शेफाली को इस गाने ने एक बड़ी उपलब्धि दी है. इस गाने को आज के युवा फ्री समय में भी गुनगुनाते रहते हैं, लेकिन आज उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. क्षेत्र के लोगों ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उनको श्रद्धांजलि दी.
शांत स्वभाव की थी शेफाली
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि शेफाली का जन्म भी इसी घर में हुआ था वह बचपन से ही शांत स्वभाव की थी और उसका यही अंदाज लोगों को भी पसंद आता था. शेफाली बहुत शालीनता से बात करती थी उसका यही अंदाज लोगों को अपनी ओर खींचता था. क्षेत्र के लोग उसे बहुत प्रेम करते थे. जब यह मौत की खबर पता चली, तो क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी. क्षेत्र के लोगों का कहना है कि इतनी कम उम्र में मृत्यु होना हमारे क्षेत्र और फिल्म दुनिया के लिए भी एक बड़ी क्षती है.
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digiatal), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked …और पढ़ें
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digiatal), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked … और पढ़ें