Last Updated:
How to remove lice from hair: मानसून में बालों में जूं और लीख की समस्या आम हो जाती है. वहीं आज हम आपको दादी-नानी के देसी नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे राहत मिलेगी.
सागर. मानसून का सीजन आते ही जिंदगी एकदम से खुशनुमा हो जाती है, जैसे-जैसे बारिश का सिलसिला आगे बढ़ता है. वैसे-वैसे कई तरह की चीजों में बदलाव भी देखने को मिलता है. अक्सर देखा जाता है की बारिश होने पर कई लोग शौक से तो कई लोग मजबूरी में भीग जाते हैं और बार-बार बारिश के पानी में बाल भीगने से जूएं और लीख की समस्या भी हो जाती है और कभी-कभी तो इनका फिर को ऐसा होता है कि सर में खुजली होने लगती है. बाल झड़ने की समस्या बन जाती है. ऐसे में आप या आपका कोई परिचय इस समस्या से परेशान ह, तो उनके लिए घरेलू नुक्से लेकर आए हैं…
खेत की काली चिकनी मिट्टी कहीं पर भी मिल जाती है इसको पानी में भिगोकर अपने सर पर और शरीर में लगा ले करीब 30 मिनट से 1 घंटा के लिए ऐसे ही लगाए रखें और फिर पानी से धो ले दो-तीन बार ऐसा करने से बाल ठीक हो जाते हैं, कोई कोई काली मिट्टी के साथ नींबू के रस का भी इस्तेमाल करता है जिससे स्किन भी मुलायम हो जाती है साथ में जुए और लीख खत्म हो जाती हैं. मठा को सीधा बाल में डालकर धोते हैं या काली मिट्टी में भी डालकर बाल में लगा सकते हैं जिससे लिक खत्म हो जाती हैं बाल सॉफ्ट और शाइनी हो जाते हैं.
अब अगर नीम के पत्ते की बात करें तो यह लगभग हर घर के आसपास पेड़ पाया जाता है जिसे आसानी से पत्ते मिल जाते हैं. इसका पेस्ट बनाकर हम अपने बालों में लगाए, तो जुएं और लीख की समस्या से निजात मिलती है. इस पेस्ट को सप्ताह में 2 बार उपयोग करना है. नीम में इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं. इसके अलावा नीम के उबले पानी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. नारियल के तेल में कपूर का तेल मिलाकर मालिश करें. कपूर के तेल की तेज खुशबू और एंटी पैरासिटिक गुण जूं को मारने में मदद करते हैं.
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digiatal), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked …और पढ़ें
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digiatal), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked … और पढ़ें