बुमराह का था खौफ, स्मिथ ने बताया, जडेजा को आखिरी दिन क्यों बनाया निशाना

बुमराह का था खौफ, स्मिथ ने बताया, जडेजा को आखिरी दिन क्यों बनाया निशाना


Last Updated:

जेमी स्मिथ का कहना है कि उन्होंने रवींद्र जडेजा को इसलिए निशाना बनाया क्योंकि उन्हें डर था कि भारत कहीं जसप्रीत बुमराह को गेंदबाजी आक्रमण पर न लगा दे. इसलिए मेजबान बल्लेबाजों ने पहले टेस्ट मैच में आखिरी दिन 82व…और पढ़ें

जेमी स्मिथ ने बताया बुमराह का डर किस तरह से उनके खिलाड़ियों के मन में बैठा हुआ है.

हाइलाइट्स

  • जेमी स्मिथ ने दूसरी पारी में नाबाद 44 रन बनाए
  • जडेजा को इंग्लैंड के गेंदबाजों ने पांचवें दिन निशाना बनाया
  • मेजबान टीम के बल्लेबाज के दिलों में बुमराह का खौंफ था

नई दिल्ली. इंग्लैंड के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ ने बताया है कि क्यों उनकी टीम के बल्लेबाजों ने रवींद्र जडेजा को निशाना बनाया. हेडिंग्ले में खेले गए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने पांचवें और अंतिम दिन जीत दर्ज की. स्मिथ ने कहा कि टेस्ट मैच के आखिरी दिन 82वें ओवर में जब रवींद्र जडेजा को शुभमन गिल ने गेंदबाजी आक्रमण पर लगाया तो उनके बल्लेबाजों ने आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया. क्योंकि इंग्लैंड की टीम को लगा कि भारत विकेट की तलाश में अपने स्ट्राइक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को गेंदबाजी पर लगा सकता है. इंग्लैंड ने पहले टेस्ट मैच में भारत के खिलाफ 5 विकेट से जीत दर्ज की.

जीत के लिए 371 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जो रूट और जेमी स्मिथ सतर्कता से बल्लेबाजी कर रहे थे. मेजबान टीम लक्ष्य के काफी करीब थी. स्मिथ ने हालांकि जडेजा के खिलाफ दो छक्के और एक चौका लगाकर टीम को पांच विकेट से यादगार जीत दिलाई. स्मिथ ने ‘ईएसपीनक्रिकइंफो’ से कहा, ‘उस समय टीम को ज्यादा रन की जरूरत नहीं थी. उस समय बुमराह के गेंदबाजी पर आने की संभावना कम थी लेकिन क्रिकेट में आप किसी भी चीज को लेकर पूरी तरह से सुनिश्चित नहीं हो सकते.’

जसप्रीत बुमराह ने पहली पारी में 5 विकेट लिए. 
इंग्लैंड का स्कोर उस समय 5 विकेट पर 355 रन था
इंग्लैंड का स्कोर उस समय 5 विकेट पर 355 रन था. और टीम प्रबंधन को लगा कि अगर भारतीय कप्तान शुभमन गिल बुमराह को गेंद थमाते है तो विकेट गंवाने का खतरा होगा. उन्होंने कहा, ‘आप नहीं जानते कि क्या होगा. मैं हमेशा अपनी टीम का समर्थन करता हूं लेकिन कुछ अच्छी गेंदें हो सकती हैं और अचानक आप आठ विकेट गंवाने के बाद दबाव में हो सकते हैं. ऐसे में मैंने मैच को जल्दी खत्म करने का फैसला किया.’

 इंग्लैंड को 5 विकेट से जीत दिलाने के बाद जेमी स्मिथ और जो रूट जश्न मनाते हुए. 
‘मुझे पता था कि नई गेंद आने वाली है’
स्मिथ ने यह भी कहा कि भारत ने अंतिम दिन विकेट चटकाने की पूरी कोशिश की लेकिन इंग्लैंड ने चीजों को सरल रखते हुए (आक्रामक और रक्षात्मक खेल का मिश्रण) बल्लेबाजी के लिए आसान परिस्थितियों का फायदा उठाते हुए जीत दर्ज की. मुझे पता था कि एक नई गेंद आने वाली है और विकेट गिरने पर क्रिस वोक्स को बल्लेबाजी के लिए आना पड़ता लेकिन अगर मैं कुछ बड़े शॉट मार सका तो यह नौबत ही नहीं आएगी.’

चौथी पारी में स्मिथ ने नाबाद 44 रन बनाए
इंग्लैंड ने चौथी पारी में बेन डकेट (149), जैक क्राउली (65), रूट (53 नाबाद) और स्मिथ (44 नाबाद) की शानदार बल्लेबाजी से आसान जीत दर्ज की.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

बुमराह का था खौफ, स्मिथ ने बताया, जडेजा को आखिरी दिन क्यों बनाया निशाना



Source link