शिवपुरी में 36 घंटे से लापता हैं पिता-बेटा: खेत में मिली खून से सनी चप्पलें-टूटा मोबाइल; रिश्तेदारों पर हत्या का आरोप, परिवार सहित फरार – Shivpuri News

शिवपुरी में 36 घंटे से लापता हैं पिता-बेटा:  खेत में मिली खून से सनी चप्पलें-टूटा मोबाइल; रिश्तेदारों पर हत्या का आरोप, परिवार सहित फरार – Shivpuri News



 लापता हरगोविंद लोधी (50) एयर पुष्पेंद्र लोधी (24) की फाइल फोटो।

शिवपुरी के कछौआ गांव में शुक्रवार शाम को खेत गए पिता-बेटा 36 घंटे से लापता हैं। शनिवार सुबह खेत पर उनकी खून से सनी चप्पलें, टॉवल और टूटा हुआ मोबाइल मिला, जिससे परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए संबंधित रिश्तेदारों पर आरोप लगाए हैं।

.

जानकारी के अनुसार हरगोविंद लोधी (50) व उनके बेटे पुष्पेंद्र (24) शुक्रवार शाम 4 बजे खेत पर गए थे, लेकिन रात भर नहीं लौटे। सुबह खेत पर तलाश की गई तो वहां केवल खून से सना सामान और टूटा मोबाइल ही मिला।

पास्को एक्ट में जेल गए थे लापता हरगोविंद परिजनों ने बताया कि हरगोविंद लोधी और उनके परिजनों का विवाद ज्ञान सिंह, शीलचंद्र, चिंटू, ब्रखभान और पुन्ना से चल रहा था। बेटी सुमेधा लोधी ने बताया कि हरगोविंद पर पहले ज्ञान सिंह पक्ष ने हत्या और पास्को एक्ट का केस दर्ज कराया था, जिसमें वे जेल भी गए थे और बाद में कोर्ट से बरी हुए। तभी से दोनों पक्षों के बीच रंजिश चली आ रही है।

पांच पर लगा हत्या का आरोप, परिवार सहित फरार पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक न तो लापता पिता-बेट का सुराग मिला है और न ही जिन रिश्तेदारों पर आरोप लगाए गए हैं, उनका कुछ पता चल सका है। आरोप है कि जिन पांच लोगों पर हत्या की आशंका जताई जा रही है, वे अपने पूरे परिवार सहित घर में ताला लगाकर फरार हैं और उनके मोबाइल भी बंद आ रहे हैं।

पुलिस ने शुरू की तलाशी पिछोर टीआई जितेन्द्र मावई ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है। फिलहाल कोई शव नहीं मिला है, लेकिन हालातों को देखते हुए हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। जिन पर आरोप लगा है वो भी गायब हैं। उनकी तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस ने गांव और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।



Source link