हाईवे किनारे लगने वाले बाजार होंगे शिफ्ट: बुरहानपुर में एंबुलेंस फंसी तो प्रशासन हरकत में आया, दुकानदारों को दी चेतावनी – Burhanpur (MP) News

हाईवे किनारे लगने वाले बाजार होंगे शिफ्ट:  बुरहानपुर में एंबुलेंस फंसी तो प्रशासन हरकत में आया, दुकानदारों को दी चेतावनी – Burhanpur (MP) News


बुरहानपुर जिले में हाईवे किनारे लगने वाले साप्ताहिक बाजारों को अब वैकल्पिक स्थानों पर शिफ्ट किया जाएगा। दरअसल, रविवार को देड़तलाई में बाजार के कारण एक एंबुलेंस 30 मिनट तक जाम में फंसी रही। एंबुलेंस परेठा गांव में गर्भवती महिला को लेने जा रही थी। इसी

.

नेपानगर एसडीएम भागीरथ वाखला ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर यह कार्रवाई की जा रही है। दर्यापुर, सिरपुर, डोईफोड़िया, खकनार और देड़तलाई में जो बाजार हाईवे किनारे लगते हैं, उन्हें जल्द ही शिफ्ट किया जाएगा।

दुकानदारों को दी गई समझाइश एसडीएम ने बताया कि बीते दिनों दुकानदारों के साथ बैठक की गई थी। तीन दिन पहले वे डोईफोड़िया पहुंचे और वैकल्पिक स्थान की तलाश की। यहां दुकानदारों को सड़क पर सामान न रखने की हिदायत दी गई थी। अवैध रूप से रखे 6 घरेलू गैस सिलेंडर भी जब्त किए गए।

पंचायतों को दिए गए नोटिस प्रशासन द्वारा सभी पंचायतों के माध्यम से दुकानदारों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। कुछ जगहों पर बाजार के लिए वैकल्पिक स्थान चिह्नित कर लिए गए हैं। एसडीएम ने बताया कि जल्द ही शिफ्टिंग की प्रक्रिया पूरी की जाएगी ताकि भविष्य में आपात सेवाएं बाधित न हों।

देखिए तस्वीरें…



Source link