Dr Garima Agarwal: 2 बेटियों की मां ने दुबई में जीता मिसेज इंडिया वर्ल्डवाइड का खिताब, जानें छतरपुर की इस बेटी की कहानी

Dr Garima Agarwal: 2 बेटियों की मां ने दुबई में जीता मिसेज इंडिया वर्ल्डवाइड का खिताब, जानें छतरपुर की इस बेटी की कहानी


Last Updated:

Haut Monde Mrs. India Worldwide 2025: मध्यप्रदेश की छतरपुर की बेटी ने हाल ही में दुबई में आयोजित ‘हाउट मोंडे मिसेज इंडिया वर्ल्डवाइड 2025 सीजन 14’ का खिताब जीता है. 

मध्यप्रदेश के छतरपुर शहर में जन्मी डॉ. गरिमा अग्रवाल जो पेशे से अमेरिका में डॉक्टर हैं. लेकिन सपना ग्लैमर की दुनिया में नाम कमाना था. इस सपने को उन्होंने शादी के बाद पूरा किया. साथ ही वह 2 बेटियों की मां भी हैं.

Success Story

डॉ. गरिमा अग्रवाल मूल रूप से तो छतरपुर की रहने वाली हैं लेकिन फिलहाल वर्तमान में अमेरिका के इलिनॉय राज्य के प्यूरिया शहर में निवास कर रही हैं. डॉ. गरिमा वृक्ष मित्र के नाम से मशहूर डॉ. राजेश अग्रवाल एवं समाजसेवी गीता देवी अग्रवाल की बेटी हैं.

Success Story

उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा क्रिश्चियन इंग्लिश स्कूल छतरपुर तथा 11वीं-12वीं की शिक्षा इलाहाबाद के गर्ल्स हाई स्कूल से प्राप्त की. एमबीबीएस रीवा मेडिकल कॉलेज से करने के बाद डॉ. गरिमा ने भोपाल से रेडियो डायग्नोसिस में एमडी किया.

Success Story

शादी के बाद वह 2006 में अमेरिका चली गईं. जहां उन्होंने न्यूक्लियर मेडिसिन, न्यूरो-रेडियोलॉजी और पीडियाट्रिक रेडियोलॉजी में सुपर स्पेशलाइजेशन किया. वर्तमान में वे 3 प्रमुख अमेरिकी अस्पतालों की रेडिएशन सेफ्टी ऑफिसर हैं और न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग की डिवीजन चीफ के रूप में कार्यरत हैं.

Success Story

डॉ. गरिमा बताती हैं कि 15 से 20 जून तक दुबई के वोको मोनाको आइलैंड होटल और बाही अजमान पैलेस में इन-पर्सन प्रतियोगिता आयोजित की गई. इसमें टैलेंट राउंड और ग्रैंड फिनाले भी शामिल था.

Success Story

इस अंतर्राष्ट्रीय मंच पर उन्होंने उत्तर अमेरिका का प्रतिनिधित्व किया और भारत की संस्कृति, हस्तशिल्प, साड़ी और सामाजिक मूल्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई रचनात्मक प्रयास किए. वे मॉस्ट टैलेंटेड अवॉर्ड से भी सम्मानित की गईं.

Success Story

हाउट मोंडे मिसेज इंडिया वर्ल्डवाइड 2025 सीजन 14′ का खिताब जीतने के लिए गरिमा पिछले 6 माह से हर हफ्ते क्रिएटिव इंस्टाग्राम रील्स, सोशल मीडिया चैलेंजेस, भारतीय संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों और सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती थीं.

Success Story

डॉ.गरिमा डॉक्टर, पत्नी और मां होने के साथ-साथ फैशन और ग्लैमर को भी पसंद करती हैं. उन्होंने ये साबित किया कि सपनों की कोई उम्र नहीं होती. वह आत्मविश्वास के साथ स्वास्थ्य, भारतीय संस्कृति और सामाजिक बदलाव के लिए निरंतर सक्रिय रहती हैं.

homemadhya-pradesh

Dr Garima Agarwal: 2 बेटियों की मां ने दुबई में जीता मिसेज इंडिया वर्ल्डवाइड का खिताब, जानें छतरपुर की इस बेटी की कहानी<br>



Source link