अनिरुद्धाचार्य महाराज के पास पहुंचा भक्त, शादी की थी चाहत, युवती को आया पसंद, तो मिलने पहुंच गया 660km दूर, फिर…

अनिरुद्धाचार्य महाराज के पास पहुंचा भक्त, शादी की थी चाहत, युवती को आया पसंद, तो मिलने पहुंच गया 660km दूर, फिर…


Last Updated:

Anurudhacharya Viral Video: जबलपुर के टीचर इंद्र कुमार तिवारी ने स्वामी अनिरुद्धाचार्य की सभा में शादी की इच्छा जताई थी. इसी के बाद कुछ ठगों की उन पर नजर पड़ी और शादी का झांसा देकर कुशीनगर बुलाया और कुछ ऐसा किय…और पढ़ें

इंद्र कुमार तिवारी और अनिरुद्धाचार्य माहाराज

जबलपुर: वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य जी महाराज (Aniruddhacharya Ji Maharaj) जी सोशल मीडिया पर अक्सर ही खबरों में रहते हैं. बाबा को सोशल मीडिया पर फैंस भर-भर कर प्यार देते हैं. वहीं दूर-दूर से लोग अनिरुद्धाचार्य जी के पास अपने सवालों का जवाब जानने पहुंचते हैं. ऐसे ही कुछ समय पहले 49 साल का शिक्षक इंद्र कुमार अनिरुद्धाचार्य जी के पास अपने शादी को लेकर इच्छा जताई. कथा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. लेकिन ऐसा करना उसके लिए भारी पड़ गया. इस वीडियो को देखकर ठगों ने इंद्र कुमार को अपना निशाना बना लिया. चलिए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है.

दरअसल, इंद्र कुमार तिवारी कुछ दिन पहले जबलपुर के रिमझा गांव में अनिरुद्धाचार्य महाराज की कथा में शामिल हुए थे. यहां उन्होंने महाराज से सवाल किया था, ‘मेरी शादी कब होगी?’ उनका ये वीडियो वायरल हुआ था. अनिरुद्धाचार्य से हुई टीचर की बातचीत का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें इंद्र कुमार 18 एकड़ जमीन होने के बावजूद शादी नहीं होने की बात कह रहे थे. बस फिर क्या था, कुछ लालची लोगों की इंद्र कुमार के पैसे पर नजर गड़ गई.

पहले फसाया प्रेम जाल में फिर…
उन्होंने एक युवती के सहारे टीचर को अपने प्रेम जाल में फंसाया. शादी न होने से निराश इंद्र कुमार तिवारी के पास जैसे ही साहिबा बानो ने खुशी तिवारी बनकर रिश्ता आया तो वह खासे उत्साहित हो गए. यही वजह थी कि उन्होंने अपनी जमीन गिरवी रखी और शादी के लिए रकम की व्यवस्था करते हुए अपनी होने वाली पत्नी के लिए 1 लाख 20 हजार रुपये के गहने बनवा लिए. इस दौरान उन्हें करीब 13 हजार 800 रुपये की उधारी भी करनी पड़ी.

उत्तर प्रदेश बुलाया और…
इसके बाद कुछ ठगों ने शादी करने के नाम पर इंद्र कुमार से संपर्क किया और भरोसा जीतकर उसे उत्तर प्रदेश बुला लिया. आरोपी युवक को यूपी के कुशीनगर जिले के हाटा कोतवाली थाना क्षेत्र में ले गए, जहां उसे बंधक बना लिया गया. ठगों ने इंद्रकुमार से जबरन वीडियो कॉल करवा कर उसके परिजनों से बातचीत करवाई ताकि उन्हें भरोसे में लिया जा सके. इसके बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई. शव की पहचान जबलपुर से पहुंचे परिजनों ने की, जिन्होंने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. मृतक की गुमशुदगी की रिपोर्ट जबलपुर के मझौली थाने में पहले ही दर्ज कराई जा चुकी थी.

इंद्र कुमार तिवारी और लुटेरी लड़की

गहने, पैसे सब जेब से गायब
एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि इंद्र कुमार घर में यह कह कर निकला था कि मैं किसी महिला से शादी करने जा रहा हूं. ठगों ने उसे गोरखपुर बुलाया था. इंद्र कुमार ने कहा था कि वो 6 जून तक लौट आएगा और पांच जून तक उसकी घरवालों से बातचीत भी हुई थी. इंद्र कुमार का फोन बंद होने के बाद परिजनों ने उन्हें तलाशना शुरू किया. जब कुछ पता नहीं चला तो 8 जून को मझौली थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई. पुलिस ने उनका मोबाइल सर्विलांस पर लिया. साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो भी खंगाले.

27 जून को जबलपुर पुलिस को सूचना मिली कि कुशीनगर के हाटा कोतवाली क्षेत्र के उपासपुर गांव में एक अज्ञात शव बरामद हुआ है. जब पहचान कराई गई तो शव इंद्र कुमार तिवारी का होना पाया गया. शव के पास से न तो मोबाइल मिला, न ही जेवरात और नकदी मिली. इससे पुलिस को साफ हो गया कि हत्या लूट के इरादे से की गई है.

homemadhya-pradesh

अनिरुद्धाचार्य महाराज के पास पहुंचा भक्त, शादी की थी चाहत, युवती की पड़ी नजर..



Source link