अलीराजपुर में निकली जगन्नाथ रथ यात्रा: कैबिनेट मंत्री, सांसद समेत अधिकारियों ने रथ के आगे लगाई झाड़ू; हजारों श्रद्धालु हुए शामिल – alirajpur News

अलीराजपुर में निकली जगन्नाथ रथ यात्रा:  कैबिनेट मंत्री, सांसद समेत अधिकारियों ने रथ के आगे लगाई झाड़ू; हजारों श्रद्धालु हुए शामिल – alirajpur News


अलीराजपुर में सोमवार को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई। यात्रा में कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान, सांसद अनीता नागर सिंह चौहान, कलेक्टर डॉ. अभय अरविंद बेडेकर और एसपी राजेश व्यास ने रथ के आगे झाड़ू लगाकर धर्म का लाभ लिया।

.

रथ यात्रा नरसिंह मंदिर से प्रारंभ हुई। यह यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस नरसिंह मंदिर पहुंची। मार्ग में एमजी रोड, पोस्ट ऑफिस चौराहा, रामदेव जी मंदिर, दाहोद नाका, रणछोड़ राय मार्ग और बस स्टैंड शामिल थे।

डभोई, गुजरात से आए गुरुजी ने रथ यात्रा की अगुवाई की। कार्यक्रम में पूर्व कांग्रेस विधायक मुकेश पटेल और भाजपा जिलाध्यक्ष मकू परवाल भी मौजूद रहे। सर्व हिंदू समाज द्वारा कई दिनों से यात्रा की तैयारियां की जा रही थीं।

बैंड-बाजे के साथ निकली इस रथ यात्रा में हजारों की संख्या में नगरवासी शामिल हुए। महिलाएं, पुरुष और बच्चे सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे नगर में धार्मिक माहौल का निर्माण हुआ।

कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान, बीजेपी नेता और अधिकारियों ने रथ के आगे झाड़ू लगाई।



Source link