आलीराजपुर जिले के आम्बुआ थाना क्षेत्र के पटेल फलियां गांव में जहरीली ताड़ी पीने से एक और व्यक्ति की मौत हो गई। राकेश रावत (35) ने बड़ौदा में रविवार रात 2:30 बजे अंतिम सांस ली। इस घटना में यह तीसरी मौत है।
.
घटना 15 जून की शाम 6 बजे की है। गांव में जमीन बंटवारे को लेकर विवाद था। इसे सुलझाने के लिए पंचायत बुलाई गई। पंचायत के बाद 14 लोगों ने सलीम नामक दुकानदार से ताड़ी खरीदकर पी।
इसके बाद 9 लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। इनमें भारत (50), छीतू सरपथ (37), राकेश (37), थानसिंह (55) और केरमसिंह (40) शामिल थे। एक व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। दूसरे पीड़ित भारत रावत की उपचार के दौरान मौत हुई।
पुलिस ने जहरीली ताड़ी बेचने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सलीम (आम्बुआ निवासी), मगन ( निवासी ज़ोरा) और राकेश (खंडाला निवासी) को जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।