महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष भैया जी पवार पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे।
राजगढ़ में कांग्रेस ने नए जिला अध्यक्ष के चयन के लिए रविवार रात खिलचीपुर के शुभम गार्डन में रायशुमारी बैठक आयोजित की। मध्य प्रदेश कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत कार्यकर्ताओं से बंद कमरे में उनकी राय ली गई। इस प्रक्रिया में महाराष्ट्र कांग्रेस के
.
कार्यकर्ताओं की रायशुमारी रात साढ़े 10 बजे तक चली। इस दौरान जिलेभर से आए करीब 250 से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-एक कर पर्यवेक्षक को एक पर्ची सौंपी, जिसमें उन्होंने अपना नाम, पता और पसंदीदा जिला अध्यक्ष का नाम लिखा। इस प्रक्रिया को पूरी तरह गोपनीय रखा गया।
इन्होंने पेश की दावेदारी रायशुमारी में 12 से ज्यादा दावेदारों ने अपनी दावेदारी पेश की। इनमें प्रकाश पुरोहित(कोडक्या), हेमराज कल्पोनी(राजगढ़), चंदर सिंह सौंधिया(ब्यावरा), पंकज यादव (पचोर), महेन्द्र यादव (ब्यावरा), राधेश्याम सोमतिया (बोडा), नंदलाल नागर (उदनखेड़ी), देवेंद्र पाराशर (पचोर), राजेन्द्र सिंह किलखेड़ा सहित अन्य नेता प्रमुख हैं। अब सभी की नजरें कांग्रेस आलाकमान पर टिकी हैं, जो कार्यकर्ताओं की राय और संगठनात्मक समीकरणों के आधार पर नया अध्यक्ष तय करेगा। ये कवायद आगामी चुनावों से पहले संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में अहम मानी जा रही है।
ये हुए शामिल- बैठक में पूर्व ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह, वर्तमान जिला अध्यक्ष प्रकाश पुरोहित, पूर्व विधायक हेमराज कल्पोनी, जिला पंचायत,पूर्व विधायक राम प्रसाद दांगी,जिला पंचायत अध्यक्ष चंदरसिंह सौंधिया, सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल रहे।