मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर अशोकनगर थाने में दर्ज FIR को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रायसेन जिला मुख्यालय स्थित ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस नेताओं ने इसे भाजपा की साजिश बत
.
कांग्रेस जिला संगठन प्रभारी शैलेन्द्र पटेल ने आरोप लगाया कि डॉ. मोहन सरकार ने पीड़ितों को धमकाकर शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करवाए और झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने इस पूरे मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की मांग की।
विधायक और पदाधिकारियों की मौजूदगी प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिलवानी विधायक देवेंद्र पटेल, कांग्रेस नेता राजेन्द्र सिंह तोमर, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सोलंकी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल और मीडिया प्रभारी जावेद अहमद खान मौजूद रहे।
भाजपा को चेतावनी, कांग्रेस विपक्ष की भूमिका में डटी विधायक देवेंद्र पटेल और मनोज अग्रवाल ने भाजपा सरकार को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि सत्ता के दबाव में की जा रही राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलेगी। कांग्रेस विपक्ष की सशक्त भूमिका निभाती रहेगी। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि जनता इस झूठी एफआईआर और दमन की राजनीति का जवाब उचित समय पर देगी।