प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते कांग्रेस नेता।
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ अशोकनगर में दर्ज FIR को लेकर कांग्रेस ने विरोध दर्ज कराया है। सोमवार को गुना में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मेहरबान सिंह धाकड़ और बमोरी विधायक इंजी. ऋषि अग्रवाल ने पत्रकारों से बात की। उन्होंने FIR क
.
नेताओं ने कहा कि भाजपा की सत्ता की हनक और दबाव की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलेगी। इंजी. ऋषि अग्रवाल ने कहा, सच्चाई की जीत होगी और मध्यप्रदेश का लोकतंत्र इस साजिश को परास्त करेगा।
पीड़ित ने पहले कलेक्ट्रेट में लगाई थी गुहार बमोरी विधायक ने बताया कि अशोकनगर जिले के मुंगावली थाना क्षेत्र में कुछ लोगों के साथ गंभीर घटनाएं हुई थीं। पीड़ित ने 10 जून को अशोकनगर कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान शिकायत दी थी। उनके साथ मारपीट, बाइक छीनने और मल खिलाने जैसी घटनाएं हुई थीं। इनकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।
जीतू पटवारी से मिलकर सुनाई थी आपबीती इंजी. अग्रवाल के अनुसार, पीड़ित करीब 10 से 15 दिन तक न्याय न मिलने पर कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी से ओरछा में मिले। उन्होंने उन्हें अपनी आपबीती बताई। इसके बाद पटवारी ने अशोकनगर कलेक्टर को फोन कर मामले में न्याय दिलाने की मांग की। इसके बाद मामला सुर्खियों में आया।
कांग्रेस का आरोप- सच्चाई छिपाने को दर्ज हुई FIR कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार इस घटना को दबाने की कोशिश कर रही थी। जब मामला उजागर हुआ तो 26 जून को जीतू पटवारी के खिलाफ झूठी FIR दर्ज की गई। इंजी. अग्रवाल ने कहा, यह शोषितों की आवाज दबाने का प्रयास है। कांग्रेस रुकेगी नहीं।
FIR रद्द करने और न्याय की मांग कांग्रेस नेताओं ने FIR को तत्काल रद्द करने और जांच की मांग की। उन्होंने पूछा कि जब 10 जून को शिकायत की गई थी, तो प्रशासन ने 15 दिन तक क्या कार्रवाई की। इंजी. अग्रवाल ने कहा, अशोकनगर पुलिस की भूमिका संदिग्ध है। मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। यह जांच का विषय है कि क्या पीड़ित पर दबाव डालकर शपथ पत्र दिलवाया गया और शिकायत वापस करवाई गई।