डिंडौरी के वार्ड 4 में नालियों में भरा कचरा: सफाई दरोगा बोले- लोग फेंक रहे कचरा, पार्षद ने सभी से व्यवस्था में सहयोग की अपील की – Dindori News

डिंडौरी के वार्ड 4 में नालियों में भरा कचरा:  सफाई दरोगा बोले- लोग फेंक रहे कचरा, पार्षद ने सभी से व्यवस्था में सहयोग की अपील की – Dindori News



वार्डों में जागरूकता अभियान चलाकर कचरा वाहन का उपयोग बढ़ाने की योजना

डिंडोरी नगर में कचरा प्रबंधन की समस्या गंभीर होती जा रही है। वार्ड नंबर 4 में जिला अस्पताल आवासीय कालोनी के मुख्य गेट और सब्जी मंडी में कचरे के ढेर लगे हुए हैं।

.

स्थानीय निवासी भागवत बहादुर ने बताया कि मुख्य सड़कों पर नियमित सफाई होती है। लेकिन वार्डों में सप्ताह में एक बार ही कचरा उठाया जाता है। इससे बदबू फैल रही है और लोगों को मुंह बंद करके चलना पड़ रहा है।

सफाई दरोगा विजय रजक के अनुसार लोग घरेलू कचरा सड़क पर रखने की बजाय नालियों में फेंक देते हैं। इससे नालियां जाम हो रही हैं और कचरा सड़ रहा है। सफाई कर्मचारियों को काम करने में परेशानी हो रही है।

नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता सारस ने कहा कि सभी वार्डों में सफाई कार्य और कचरा वाहन की सेवा चल रही है। नालियों में कचरा फेंकने वालों के खिलाफ मुनादी करवाई जाएगी। इसके बाद भी नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा।

वार्ड 4 के पार्षद रजनीश राय ने नागरिकों से नगर की व्यवस्था में सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि वे वार्ड में जाकर लोगों को कचरा वाहन में ही कचरा डालने के लिए जागरूक करेंगे।



Source link