दुधई नदी पर बनी अस्थायी पुलिया फिर बही: गमगंज-सुल्तानगंज मार्ग पर आवागमन बंद, 10 गांवों का संपर्क टूटा – Raisen News

दुधई नदी पर बनी अस्थायी पुलिया फिर बही:  गमगंज-सुल्तानगंज मार्ग पर आवागमन बंद, 10 गांवों का संपर्क टूटा – Raisen News


रायसेन जिले में मूसलधार बारिश के कारण दुधई नदी पर अस्थाई पुलिया एक बार फिर बह गई है। इससे बेगमगंज-सुल्तानगंज मार्ग पर यातायात पूरी तरह बंद हो गया है और 10 गांवों का संपर्क टूट गया है।

.

पिछले सप्ताह तेज बारिश में यह पुलिया बह गई थी, जिसे दो दिन की मशक्कत के बाद रविवार सुबह अस्थाई रूप से चालू किया गया था। लेकिन सोमवार को फिर तेज बारिश के कारण पुलिया जलमग्न हो गई और उस पर से करीब 6 फीट पानी बहने लगा। दोपहर बाद से मार्ग पूरी तरह बंद हो गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह अस्थाई पुलिया ठेकेदार ने पाइप डालकर बनाई थी, जो हर बारिश में बह जाती है। बीते दो वर्षों से लोग इसी तरह की समस्या से जूझ रहे हैं। मार्ग बंद होने से लोगों को वैकल्पिक रूप से वीरपुर या सिलवानी होकर लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है।

प्रशासन ने मार्ग बंद कर दिया है।

प्रशासन ने मार्ग बंद किया, SDRF तैनात पुलिया की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने दोनों ओर बैरिकेडिंग कर दी है। आमजन की सुरक्षा के लिए दोनों तरफ चौकीदार और एसडीआरएफ टीम तैनात की गई है। आसपास के गांवों में मुनादी कराई गई है कि जब तक पानी कम न हो, वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें।

30 जून की सुबह तक क्षेत्र में करीब 13 इंच बारिश दर्ज की गई है। लगातार हो रही तेज बारिश से स्थिति और बिगड़ सकती है।



Source link