प्याज काटते ही बहने लगती आंखों से गंगा जमुना की धारा? अपनाएं ये ट्रिक और पाएं आंसुओं से छुटकारा

प्याज काटते ही बहने लगती आंखों से गंगा जमुना की धारा? अपनाएं ये ट्रिक और पाएं आंसुओं से छुटकारा


प्याज एक ऐसा चीज है जो रोजमर्रा किचन में इस्तेमाल होती है. ये सब्जी के स्वाद को जितना बढ़ाती है उससे ज्यादा हमें रुलाती भी है. ऐसे में हम आज आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिससे आप चाहे जितना भी प्याज काट लें आंखों से आंसू बिल्कुल नहीं आएंगे.

प्याज काटने पर क्यों आते हैं आंसू?
जब आप प्याज को काटते हैं, तो उसकी कोशिकाएं टूटती हैं. इन कोशिकाओं में मौजूद एक एंजाइम और सल्फर युक्त कंपाउंड आपस में मिलते हैं. जब ये मिलते हैं, तो एक गैस बनती है प्रोपेन्थियाल-S-ऑक्साइड.
ये गैस हवा में उड़कर आपकी आंखों तक पहुंचती है और आंखों की नमी के साथ प्रतिक्रिया करके हल्का अम्ल बना देती है. यही अम्ल आपकी आंखों को चुभता है, और आंखें खुद को साफ करने के लिए आंसू निकालने लगती हैं.

प्याज काटने पर आंसू आए तो क्या करें
1. तेज चाकू का इस्तेमाल करें

कुंद चाकू प्याज की अधिक कोशिकाएं तोड़ता है, जिससे ज़्यादा गैस निकलती है. तेज चाकू से प्याज आसानी से कटता है और कम गैस निकलती है.

2. प्याज को काटने से पहले फ्रिज में रखें

प्याज को काटने से पहले 10-15 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें. ठंडे तापमान पर एंजाइम की क्रियाशीलता कम हो जाती है, जिससे गैस भी कम निकलती है.

3. पानी में काटें प्याज

एक बड़ा बर्तन लें और उसमें पानी भरें. प्याज को पानी में डुबोकर काटें. इससे गैस पानी में घुल जाती है और आंखों तक नहीं पहुंचती.

4. प्याज को बीच से काटने के बाद सिरका या नींबू लगाएं

कटे हुए हिस्से पर थोड़ा सा सिरका या नींबू का रस लगा दें, ये अम्ल गैस बनाने वाली रासायनिक प्रक्रिया को धीमा कर देता है.

5. मुंह में पानी रखें

प्याज काटते समय थोड़ा पानी मुंह में भर लें, इससे सांस लेते समय गैस नाक की बजाय मुंह से अंदर जाती है और आंखों तक कम पहुंचती है.

6. चश्मा पहनें

आजकल बाजार में ऑनियन गॉगल्स भी उपलब्ध हैं. ये गैस को आंखों तक पहुंचने से रोकने में मदद करते हैं. यदि ये उपलब्ध न हो, तो तैराकी के चश्मे का भी उपयोग कर सकते हैं.

7. किचन का वेंटिलेशन ठीक रखें

पंखा या एग्जॉस्ट फैन चालू रखें जिससे गैस आंखों की ओर न आए,अगर हो सके तो प्याज को खिड़की के पास या खुले स्थान पर काटें.

अतिरिक्त सुझाव
प्याज छीलते समय ऊपर और नीचे का हिस्सा काटने से बचें, क्योंकि यहीं गैस बनाने वाले रसायन सबसे ज्यादा होते हैं. प्याज काटने के बाद हाथों को साबुन और नींबू से धोएं ताकि बदबू भी चली जाए. प्याज के बिना भारतीय खाना अधूरा है, लेकिन उसका काटना हर किसी के लिए आसान नहीं होता। हालांकि अगर आप ऊपर दिए गए साधारण लेकिन प्रभावशाली तरीकों को अपनाएं, तो प्याज काटना अब उतना डरावना या ‘आंसू बहाने वाला’ काम नहीं रहेगा.
तो अगली बार जब आप रसोई में प्याज काटने जाएं, तो इन उपायों को ज़रूर अपनाएं और बिना आंसुओं के स्वाद में आंसू डालें सिर्फ स्वाद के लिए, न कि आंखों से बहाने के लिए!



Source link