ग्रामीणों ने गोंदाली और पुरा गांव को जोड़ने वाली पार्वती नदी की पुलिया की मरम्मत खुद कर ली।
शिवपुरी में बैराड़ नगर परिषद के वार्ड 15 में ग्रामीणों ने गोंदाली और पुरा गांव को जोड़ने वाली पार्वती नदी की पुलिया की मरम्मत खुद कर ली।
.
40 ग्रामीणों ने मिलकर 8 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से 10 किलोमीटर दूर से पत्थर और मिट्टी ढोई। दो दिन की मेहनत से 200 फीट लंबी टूटी पुलिया को आने-जाने के लायक बनाया।
गर्भवती महिलाओं को गांव से शहर तक पहुंचाना मुश्किल ये पुलिया हर साल बारिश में बह जाती थी। इससे दोनों गांवों का संपर्क टूट जाता था। स्कूल जाने वाले बच्चों और बीमारों को हॉस्पिटल ले जाने में परेशानी होती थी। गर्भवती महिलाओं को गांव से शहर तक पहुंचाना मुश्किल हो जाता था।
प्रशासन ने नहीं सुनी बात, खुद बनाया पुल गांव में रहने वाले देवेंद्र कुशवाह, केदारी कुशवाह और सतीश शाक्य ने बताया कि पुलिया की मरम्मत के लिए विधायक, सांसद और प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार आवेदन दिए। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
बाढ़ आने पर बह सकता गई रास्ता पहले ये क्षेत्र ग्राम पंचायत में था। नगर परिषद में शामिल होने के बाद भी स्थिति नहीं बदली। ग्रामीणों ने बताया कि उनका बनाया अस्थायी मार्ग पार्वती नदी में बाढ़ आने पर बह सकता है। सामान्य मौसम में ये रास्ता राहत देगा। ग्रामीणों की मांग है कि सरकार स्थायी और मजबूत पुलिया का निर्माण जल्द करवाए।