Last Updated:
Indore Gold House: कंटेंट क्रिएटर प्रियम सारस्वत ने अपने अनोखे घरों की श्रृंखला में जब इस घर का वीडियो डाला तो ये रॉकेट की तरह वायरल हो गया. इसकी खासियत बस हैरान कर रही है…
इंदौर का अनोखा घर.
हाइलाइट्स
- 10 बेडरूम वाले अनोखे मकान में गौशाला
- विंटेज से लेकर माडर्न महंगी कारों का कलेक्शन
- सोने की स्विच, सोने का फर्नीचर, देखें और भी…
Indore News: इंदौर में ऐसा घर है, जिसकी वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. इस घर में सोना ही सोना है. फर्नीचर से लेकर बिजली के सॉकेट तक 24 कैरेट गोल्ड से चमक रहे हैं. ये वीडियो Instagram कंटेंट क्रिएटर प्रियम सारस्वत ने बनाया है. भारत भर में असामान्य और असाधारण घरों को दिखाने के लिए मशहूर सारस्वत का ये नया वीडियो इन दिनों खूब चर्चा में है.
ये हमारा असली सोना
इसके बाद दंपति सारस्वत को घर के अंदर ले जाते हैं. भव्यता को देखकर किसी भी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी. सारस्वत कहते हैं, “मुझे बहुत सारा सोना दिखाई दे रहा है”. इस बात पर घर के मालिक ने कहा, “यह हमारा असली 24 कैरेट सोना है. सजावटी तत्वों से लेकर बिजली के सॉकेट तक, हर जगह सोना लगाया गया है”. वैसे आमतौर पर ऐसा कहीं देखना सामान्य बात नहीं.
वीडियो में देख सकते हैं कि सारस्वत से बातें करते करते हुए दंपति ने बताया, उनकी हवेली में 10 बेडरूम हैं. हवेली के मैदान में एक गौशाला भी है. सारस्वत ने उनकी प्रोफाइल के बारे में भी पूछ लिया. तब घर के मालिक ने गरीबी से अमीरी तक की एक प्रेरक कहानी सुना दी.
हम सरकार के लिए…
गृहस्वामी ने याद करते हुए कहा, “हमारे पास 25 लोगों के परिवार के लिए सिर्फ़ एक पेट्रोल पंप था.” “मुझे एहसास हुआ कि जीवित रहना मुश्किल होगा… इसलिए मैंने सरकारी ठेकेदारी शुरू कर दी. हम सरकार के लिए सड़कें, पुल और इमारतें बनाते हैं. हम अब 300 कमरों वाला होटल बना रहे हैं. यही मेरी विकास यात्रा है.”
View this post on Instagram