भिंड में पेट्रोल पंप पर एक लाख की लूट: बदमाशों ने सो रहे मैनेजर से मारपीट की, कट्‌टे की दम पर ले गए नकदी – Bhind News

भिंड में पेट्रोल पंप पर एक लाख की लूट:  बदमाशों ने सो रहे मैनेजर से मारपीट की, कट्‌टे की दम पर ले गए नकदी – Bhind News


भिंड के गोहद कस्बे में रविवार-सोमवार की रात करीब तीन बजे तीन बदमाशों ने एक पेट्रोल पंप लूट की वारदात की। बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर सो रहे मैनेजर की कनपटी पर कट्‌टा अड़ाया और लूट की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान मैनेजर के साथ मारपीट भी की।

.

घटना के बाद पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस क्षेत्र में आरोपियों की तलाश में जुटी है।

गोहद थाना प्रभारी मनीष धाकड़ के मुताबिक कनिष्का पेट्रोल पंप पर रात करीब तीन बजे तीन बदमाश पैदल-पैदल पहुंचे। यहां उन्होंने पेट्रोल लेने के बहाने पेट्रोल पंप के मैनेजर रतनसिंह को जगाया। इसके बाद कट्‌टे की दम पर बदमाशों ने मैनेजर को कवर किया और उसे एक लाख रुपए नकद और एक मोबाइल फोन लूट की वारदात को अंजाम दिया।

इस दौरान मारपीट भी की। आरोपियों ने इस दौरान मैनेजर के हाथ में काट लिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकले।

घटना के बाद मैनेजर को पुलिस को सूचना दी। करीब आधा घंटे के समय में आरोपी मौके से भाग निकले। घटना की जानकारी लगते ही पूरे क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया गया। क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों में आरोपियों को खंगालने जाने लगा। खबर लिखे जाने तक पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।

यह पेट्रोल पंप पर हुई लूट की वारदात।

दोपहर से रा​त तक का था कैश पुलिस को जानकारी देते हुए लूट का पीड़ित मैनेजर रतन सिंह का कहना था कि दोपहर से रात तक का कैश पेट्रोल पंप पर था। रविवार होने की वजह से पूरा कैश जमा नहीं हो पाया। दोपहर तक की नकदी ग्वालियर पेट्रोल पंप मालिक तक भेज दी गई थी। दोपहर के बाद जो पेट्रोल पंप पर ​बिक्री हुई ​थी। वो नकदी रखी हुई थी।

लुटेरों को इस बात की भनक अच्छे से पता थी कि रविवार को पेट्रोल पर रकम रहती है। इसलिए उन्होंने रविवार की रात को निशाना बनाया।

अवैध रेत मंडी पास में लगती जहां यह पेट्रोल पंप है। उसके पास अवैध रेत की मंडी लगती है। यहां असामाजिक तत्वों का लगातार मूमेंट रहता है। इस कारण से पेट्रोल पंप की रेकी करना भी आसान रहा होगा। बताया जाता है कि इस रोड पर पूर्व में भी कई बार लोगों के साथ लूट की वारदात हो चुकी है।

कुछ ही दिन पहले ई-रिक्शा सवार महिला के गले से तीन बदमाशों ने मंगलसूत्र लूट की वारदात की थी। इस घटना में पुलिस आरोपियों का सुराग नहीं लगा सकी थी।

इस पूरे मामले में भिंड एसपी असित यादव का कहना है कि

QuoteImage

पेट्रोल पंप मैनेजर से लूट की वारदात हुई है। लुट के आरोपी तीन बताए जा रहे हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

QuoteImage



Source link