राजा रघुवंशी हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगा बड़ा सबूत, जानें रतलाम कनेक्शन

राजा रघुवंशी हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगा बड़ा सबूत, जानें रतलाम कनेक्शन


Last Updated:

Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर के बिजनेसमैन राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच कर रही शिलांग पुलिस को रतलाम से गहने और लैपटॉप मिले है. प्रॉपर्टी डीलर शिलोम जेम्स ने गहने अपने ससुराल में छिपा दिए थे..

सोनम और राजा के गहने, लैपटॉप बरामद.

हाइलाइट्स

  • राजा रघुवंशी हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगा बड़ा सबूत
  • रतलाम से गहने और सोनम का लैपटॉप बरामद
  • शिलोम जेम्स ने अपने ससुराल में छिपाया था बैग

मिथिलेश गुप्ता

इंदौर. इंदौर के बिजनेसमैन राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच कर रही शिलांग पुलिस की टीम के हाथ एक बड़ा सबूत लगा है. कुछ दिन पहले पुलिस की टीम 3 आरोपियों को लेकर शिलांग गई थी. शनिवार देर रात प्रॉपर्टी डीलर शिलोम जेम्स को लेकर शिलांग एसआईटी की टीम फिर इंदौर पहुंची. पुलिस को राजा और सोनम के गायब हुए गहने और लैपटॉप की तलाश थी. इस बीच पूछताछ में शिलोम जेम्स ने खुलासा किया कि उसी ने गहने और लैपटॉप गायब किया था. उसने सभी चीजों को रतलाम में अपने ससुराल लाकर छिपा दिया था. इसके बाद पुलिस की टीम फौरन इंदौर से रतलाम पहुंच गई.

शिलांग एसआईटी की टीम ने रतलाम से सोनम और राजा के गोल्ड ज्वेलरी जब्त कर लिया है. इसके बाद राजा के भाई विपिन को भी क्राइम ब्रांच थाने बुलाया गया. विपिन से करीब 1 घंटे पुलिस ने बातचीत की और राजा और सोनम के गहने दिखाए. पुलिस ने सोने की चेन, अंगूठी मंगलसूत्र, पायल और बिछिया बरामद कर दिया है. ज्वेलरी के साथ लैपटॉप और पेन ड्राइव भी मिला है.

राजा के भाई ने दिया बड़ा बयान

राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने कहा कि पुलिस ने पूछा कि शादी में क्या रकम चढ़ाई थी, क्या-क्या दिया था, इसके बारे में पूछताछ की. इसे लेकर पुलिस को मैंने सारी जानकारी दी है. शादी में हमने रानी हार, अंगूठी, चेन दिया था. इसकी जानकारी दी है. राजा की चेन तो मुझे दिखाई नहीं है. रतलाम से जो चीजें बरामद की गई है, उसे दिखाया नहीं है.

शिलोम के ससुराल से मिला बैग
शिलांग पुलिस की टीम शिलोम जेम्स की निशानदेही पर रतलाम के मंगल मूर्ति नगर पहुंची थी. यहां उसके एक रिश्तेदार के घर से बैग बरामद किया गया. माना जा रहा है कि इसी बैग में शिलोम में गहने छिपाए थे. बताया जा रहा है कि सोनम शिलांग से आकर इंदौर में छिपी हुई थी. इसी दौरान शिलोम ने उसकी ज्वेलरी से भरा बैग इंदौर से लाकर रतलाम अपने ससुराल में छिपा दिया था.

बता दें कि 23 मई को शिलांग में राजा रघुवंशी की हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस ने पहले राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी, फिर उसे प्रेमी राज कुशवाहा और हत्या करने वाले 3 आरोपी आकाश राजपूत, विक्की चौहान और आनंद कुर्मी को गिरफ्तार किया था. फिलहाल सभी शिलांग जेल में है.शिलांग से आकर सोनम इंदौर में एक फ्लैट में रुकी थी. इस फ्लैट को प्रॉपर्टी ब्रोकर शिलोम जेम्स ने किराए पर लिया था.

Preeti George

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ें

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ें

homemadhya-pradesh

राजा रघुवंशी हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगा बड़ा सबूत, जानें रतलाम कनेक्शन



Source link