शाहपुर मौजा में नहीं हो पाए मूंग बेचने पंजीयन, अब होंगे – Sagar News

शाहपुर मौजा में नहीं हो पाए मूंग बेचने पंजीयन, अब होंगे – Sagar News


.

पोर्टल में तकनीकी समस्या के कारण शाहपुर मौजा पटवारी हल्का नंबर 107 सर्किल परसोरिया में मूंग बेचने के लिए किसान पंजीयन नहीं करा पाए हैं। तकनीकी समस्या के कारण गिरदावरी नहीं हुई थी और पंजीयन नहीं हो रहे थे। अब इसका समाधान कराया जाएगा ताकि अंतिम तारीख 6 जुलाई से पहले किसान पंजीयन करा सकें।

भारतीय किसान संघ उपाध्यक्ष एडवोकेट जगमोहन सिंह लोधी ने बताया कि शाहपुर मौजा के पोर्टल पर विलेज कोड नहीं होने के कारण संबंधित क्षेत्र में गिरदावरी नहीं हो पाई। गिरदावरी की अखिरी तारीख 25 जून थी। गिरदावरी नहीं होने के कारण किसानों के पंजीयन नहीं हो पा रहे थे। यह जानकारी कलेक्टर संदीप जीआर को दी गई तो उन्होंने तुरंत समाधान कराने के निर्देश अफसरों को दिए। उपसंचालक कृषि एवं अधीक्षक भू-अभिलेख राजेश त्रिपाठी ने बताया कि पंजीयन नहीं होने के संबंध में जानकारी आई है। ऐसा पोर्टल में तकनीकी समस्या होने के कारण हुआ है। कलेक्टर के निर्देशानुसार शासन स्तर पर संबंधित विभाग में बात कर सुधार कराया जाएगा। गिरदावरी कर पंजीयन कराया जाएगा। अभी पंजीयन कराने के लिए समय है। इस दौरान समस्या दूर कर ली जाएगी। सभी किसानों के पंजीयन करा लेंगे।



Source link