Last Updated:
Damoh Crime News: सर्किट हाउस की पहाड़ी पर प्रेमी प्रेमिका में हुई तनातनी, लड़के ने की लड़की की पिटाई. मौके पर पहुंची पुलिस ले गई थाने. जानें पूरा मामला.
सर्किट हाउस पहाड़ी फाइट
हाइलाइट्स
- दमोह सर्किट हाउस पहाड़ी पर प्रेमी जोड़े में मारपीट हुई.
- लड़के ने प्रेमिका को थप्पड़ मारे, वीडियो वायरल.
- पुलिस ने दोनों को पकड़कर थाने ले जाकर समझाया.
प्रेमी जोड़ा या पति पत्नी आजकल ये शब्द सुनकर लोगों की रूह कांप उठती है. कभी एक दौर हुआ करता था जब इन्हीं प्रेमी जोड़ों के प्यार की मिशाल दी जाती थी और आज एक वक्त है जब कहीं कोई प्रेमी जोड़ा दिख जाए तो लोग इसे दाल में कुछ काला बताते हैं. हाल ही में कुछ मामलों ने जनता को प्रेमी जोड़ों से जुड़ी घटनाओं को लेकर काफी जागरूक किया है. फिर चाहे वो सोनम राज का मामला हो या मुस्कान के नीले ड्रम वाला मामला. एक के बाद एक आए किस्से ने जैसे मानो प्यार और शादी जैसे पवित्र बंधन से विश्वास ही उठा दिया है. आज भी लगभग ऐसा ही एक किस्सा हम आपको बताने जा रहे हैं.
दमोह के सर्किट हाउस पहाड़ी का है मामला
दमोह का सर्किट हाउस पहाड़ी आमतौर पर एक ऐसी जगह है जहां आम जनता सुबह शाम वॉक करने आती है बच्चे खेलने आते हैं और प्रेमी जोड़े गुटर गूं करने यानि प्यार के दो पल बिताने आते हैं. यहां का शांत माहौल इन पलों को और यादगार बना देता है. अब जहां प्यार हो वहां तकरार भी होती है, ऐसा ही कुछ हुआ यहां भी. शाम के सुहाने मौसम में जब कुछ लोग इवनिंग वॉक कर रहे थे उस वक्त ये प्रेमी जोड़ा वहां पहुंचा. दोनों की आपस में बहसबाजी चल रही थी. धीरे धीरे ये बहसबाजी लड़ाई का रूप ले लेती है और लड़का अपनी प्रेमिका को थप्पड़ मारने लगता है. थप्पड़ मारने का ये सिलसिला एक दो पर नहीं रुका, मानों जैसे लड़की पर थप्पड़ों की बरसात हो गई.
ऐसा अक्सर होता है कि जब आप प्यार में होते हैं या अपने पार्टनर के साथ होते हैं तो आपको अपने आसपास के वातावरण से कोई मतलब नहीं होता है. अपनी ही दुनिया में बेखबर जोड़े ये भूल गए थे कि वहां मौजूद सभी लोग उन्हें देख रहे हैं. कुछ लोगों ने उनकी वीडियो भी बनाई और फिर पुलिस को खबर की.
मौके पर पहुंची पुलिस
जब पुलिस वहां पहुंची तो दोनों प्रेमी जोड़े को पकड़कर थाने ले गई. कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार के मुंताबिक दोनो के माता पिता को बुलाया गया और दोनों पक्ष आपस में मिले और काफी कुछ समझाने के बाद दोनों को अपने अपने परिवार के साथ घर भेज दिया गया.