सिवनी शहर के दुर्गा चौक मारुति मंदिर के पास विद्युत का एलटी तार टूट गया। घटना से आवासीय क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
.
घटनास्थल पर वाहनों और लोगों की आवाजाही अधिक रहती है। स्थानीय निवासियों ने बिजली कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
अशोक वार्ड के लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि कई सालों से जर्जर तारों की शिकायत की जा रही थी।
विद्युत लाइन कमजोर हो गई थी, लेकिन बदली नहीं गई
वार्ड पार्षद विजय मिश्रा उर्फ गोलू पंडित और पंकज यादव ने बताया कि इस स्थान पर पहले बम विस्फोट हुआ था। इससे विद्युत लाइन कमजोर हो गई थी। लेकिन आज तक इसे बदला नहीं गया। जिसके कारण हादसे की संभावना बनी हुई थी।
कई बार विधुत विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी गई लेकिन इस ओर ध्यान नही दिया गया। और आज बड़ी दुर्घटना होते बच गई।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
इंजीनियर बोले- समस्या का स्थायी समाधान होगा
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और विद्युत कंपनी की टीम मौके पर पहुंची। जूनियर इंजीनियर नीलेश उइके ने सुधार कार्य शुरू करवाया। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर समस्या का स्थायी समाधान करने का आश्वासन दिया है।

बिजली कंपनी ने तार टूटने के बाद सुधार कार्य किया।