.
अशोकनगर में मंगलवार शाम श्री कृष्णा संस्थान स्थित युगल सरकार मंदिर से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई। श्री कृष्णा संस्थान मंदिर से शुरू हुई यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। महिलाएं, पुरुष और बच्चे बड़ी संख्या में रथ खींचने पहुंचे।
रथ यात्रा इस्कॉन संस्था की ओर से आयोजित की गई थी, जिसमें “हरे कृष्णा हरे राम” के कीर्तन गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ नृत्य कर रथ यात्रा में भाग लिया। जगह-जगह रथ पर पुष्पवर्षा और आरती कर भगवान का स्वागत किया गया।
यात्रा श्री कृष्णा संस्थान से शुरू होकर पछाड़ीखेड़ा चौराहा, नया बस स्टैंड, HDFC चौराहा, विदिशा रोड, मिलन चौराहा, गांधी पार्क, फुट ओवर ब्रिज से होते हुए युगल सरकार मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई।
श्रद्धालुओं ने इसे अद्वितीय धार्मिक आयोजन बताया। आयोजकों की सराहना करते हुए शहरवासियों ने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता और सामूहिक श्रद्धा को बढ़ावा देते हैं।
तीन तस्वीरों में देखिए रथयात्रा…

