कटनी में अपेक्स हॉस्पिटल पर मरीज की मौत पर हंगामा: परिजन ने गलत इलाज का आरोप लगाया, तीन थानों की पुलिस तैनात – Katni News

कटनी में अपेक्स हॉस्पिटल पर मरीज की मौत पर हंगामा:  परिजन ने गलत इलाज का आरोप लगाया, तीन थानों की पुलिस तैनात – Katni News


कटनी के रंगनाथ थाना क्षेत्र स्थित अपेक्स हॉस्पिटल में रात 9:40 बजे हंगामा हो गया। पेट दर्द के मरीज अरुण वंशकार (19) की मौत के बाद परिजन और क्षेत्रवासियों ने अस्पताल का घेराव कर दिया। अरूण भट्टा मोहल्ला का रहने वाला था।

.

परिजन के अनुसार, अरुण को पेट दर्द की शिकायत पर अपेक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उनका आंत का ऑपरेशन किया गया। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। अस्पताल प्रबंधन ने अरुण को जबलपुर के अपोलो हॉस्पिटल रेफर कर दिया। वहां शाम 6 बजे इलाज के दौरान उसकी जान चली गई।

अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की गई

मौत की सूचना मिलते ही परिजन और क्षेत्रवासी अपेक्स हॉस्पिटल पहुंच गए। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। परिजन का आरोप है कि लापरवाही से अरुण की जान गई। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग की।

अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए।

तनाव की स्थिति को देखते हुए रंगनाथ थाना, कोतवाली और माधव नगर थाने की पुलिस को बुलाया गया। रंगनाथ थाना प्रभारी नवीन नामदेव ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।



Source link