शहडोल जिले के बुढ़ार में जमीन के सौदे में कमीशन न देने पर एक युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित लक्ष्मीकांत विश्वकर्मा को प्रकाश पाठक और लच्छू लोधी ने पहले तहसील के पास और फिर रुगंठा तिराहा पर पीटा।
.
तीन दिन पहले दोनों आरोपी कार से लक्ष्मीकांत के पास पहुंचे। उन्होंने 10 लाख रुपए कमीशन की मांग की और गाली-गलौज की। इसके बाद युवक को जबरन कार में बिठाया और दो अलग-अलग जगहों पर पीटकर फरार हो गए।
राहगीरों ने घायल लक्ष्मीकांत को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बुढ़ार पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने प्रकाश पाठक को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे आरोपी लच्छू लोधी की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम बनाई गई है। पुलिस ने कहा कि वह मामले की जांच कर रही है और पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
घटना से बुढ़ार के लोगों में डर का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।