सीहोर में 5 करोड़ की सड़क के लिए अतिक्रमण हटेगा: भोपाल नाका से कोतवाली चौराहा तक बनेगी टू-लेन रोड, 100 लोगों को नोटिस – Sehore News

सीहोर में 5 करोड़ की सड़क के लिए अतिक्रमण हटेगा:  भोपाल नाका से कोतवाली चौराहा तक बनेगी टू-लेन रोड, 100 लोगों को नोटिस – Sehore News



सीहोर में भोपाल नाका से कोतवाली चौराहा तक एक किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण नगर पालिका करेगी। इस परियोजना पर 5 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। निर्माण से पहले दोनों ओर के अतिक्रमण हटाए जाएंगे। प्रशासन और नगर पालिका ने अतिक्रमणकारियों को 24 घंटे में खुद अत

.

सीएमओ और राजस्व विभाग की तैयारी नगर पालिका सीएमओ सुधीर सिंह ने अमले को निर्देश जारी किए हैं। पटवारी संजय राठौर ने बताया कि पहले ही नोटिस दिए जा चुके हैं और अतिक्रमण वाले हिस्सों पर लाल निशान लगाए गए हैं।

मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने किया था भूमि पूजन इस सड़क परियोजना का भूमि पूजन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया था। योजना के अनुसार, सड़क के दोनों ओर पेवर ब्लॉक से फुटपाथ, बीच में डिवाइडर, लाइटें और पौधारोपण किया जाएगा।

टेंडर प्रक्रिया पूरी, निर्माण जल्द शुरू होगा परियोजना का टेंडर जारी हो चुका है। जैसे ही अतिक्रमण हटेगा, निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।



Source link