Last Updated:
Gold Silver Price Today 1 July: राजधानी भोपाल के सराफा में भाव 96,310 रुपए पहुंच गया है. अब अगर आप भी सोने की खरीदी का मन बना रहे हैं तो फटाफट रेट जानते जाइये…
सोने का आज ताजा भाव. (प्रतीकात्मक)
Gold-Silver Price 1 July: जुलाई के पहले सप्ताह में सोने-चांदी के बाजारों में हल्की तेजी है. इसी बीच राजधानी भोपाल के सराफा में आज सोने के भाव में 590 रुपए की तेजी दिखी है तो वहीं चांदी 100 रुपए सस्ती हुई है. एमपी की राजधानी भोपाल में आज मंगलवार (1 July) को भारतीय बाजार के मुताबिक, बाजार शुरू होने तक सोने और चांदी के भाव कुछ इस प्रकार हैं:
आज: 88,284 रुपए/10 ग्राम
बीते दिन: 87,743 रुपए/10 ग्राम
– भोपाल में 24 कैरेट सोने के दाम
आज: 96,310 रुपए/10 ग्राम
बीते दिन: 95,720 रुपए प्रति 10 ग्राम
आज: 106,280 रुपए/1 किलो
बीते दिन: 106,380 रुपए प्रति किलो
सोने-चांदी ने फिर पकड़ी रफ्तार
देशभर में आज पिछले कई दिनों से ऊपर चढ़ रहे सोने के भाव में तेजी आई है. जिसके बाद सोना 680 रुपए महंगा हुआ है. इसी बीच आज येलो मेटल कहे जाने वाले सोने के शुरुआती कारोबार में कितनी तेजी आई है यहां जाने. वहीं देश में आज गोल्ड-सिल्वर रेट कुछ इस प्रकार से हैं:
आज: 96,390 रुपए प्रति 10 ग्राम
बीते दिन: 95,790 रुपए प्रति 10 ग्राम
– भारत में चांदी का भाव
आज: 106,360 रुपए प्रति 1 किलो
बीते दिन: 106,460 रुपए/किलो
अगर आप सोने के गहने खरीदने जा रहे हैं तो कभी भी क्वालिटी से समझौता न करें. हॉलमार्क देखकर ही गहने खरीदें, क्योंकि यही सोने की सरकारी गारंटी है. भारत में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करता है. हर कैरेट के हॉलमार्क अंक अलग होते हैं, जिसे ध्यान से रखकर ही सोना खरीदें. अगर आप ऐसा नही करते हैं तो आपके सोने में मिलावट भी हो सकती है तो हमेशा जांच परख कर ही खरीदी करें.
नोट- हमारे द्वारा दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं. सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें.