IND vs ENG: बर्मिंघम में मचा बवाल, टीम इंडिया पर मंडराया खतरा! पुलिस ने चेताया

IND vs ENG: बर्मिंघम में मचा बवाल, टीम इंडिया पर मंडराया खतरा! पुलिस ने चेताया


Last Updated:

टीम इंडिया इंग्लैंड के बर्मिंघम में जिस होटल में ठहरी है उसके बाहर कुछ संदिग्ध पैकेट मिले हैं. जिसके बाद पुलिस ने टीम इंडिया को चेताया है और कहा है कि उस जगह पर जाने से बचे.

टीम इंडिया पर मंडराया खतरा!

नई दिल्ली. भारतीय टीम टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर है. जहां वह बर्मिंघम में ठहरी हुई है. टीम इंडिया (Team India) को 2 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खेलना है. भारतीय क्रिकेट टीम बर्मिंघम के जिस मुख्य इलाके में ठहरी है वहां पास के सेंटेनरी स्क्वायर में संदिग्ध पैकेट मिलने के बाद टीम के सदस्यों को बाहर निकलने से मना किया गया है.

बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को पुष्टि की कि बर्मिंघम सिटी सेंटर पुलिस की ओर से सोशल मीडिया पर पोस्ट के बाद खिलाड़ियों को बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गयी है. भारतीय क्रिकेटर आमतौर पर टीम होटल के नजदीक इलाकों में घूमते हैं और दूसरे टेस्ट से पहले वे अक्सर ब्रॉड स्ट्रीट पर जा रहे थे.

कप्तान शुभमन गिल सहित कुल आठ खिलाड़ियों ने मंगलवार को एजबेस्टन में अभ्यास किया जबकि टीम के 10 अन्य सदस्यों नेआराम किया. बर्मिंघम सिटी सेंटर पुलिस की ओर से ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा गया, ‘‘हमने बर्मिंघम सिटी सेंटर के सेंटेनरी स्क्वायर के आसपास घेरा बना रखा है और हम एक संदिग्ध पैकेट की जांच कर रहे हैं. हमें दोपहर तीन बजे से ठीक पहले इसकी जानकारी मिली थी. एहतियात के तौर पर कई इमारतों को खाली करा लिया गया है, जबकि इसकी जांच की जा रही है. कृपया उस इलाके में जाने से बचें.’’

भारत और इंग्लैंड 2 से 6 जुलाई तक बर्मिंघम के एजबेस्टन में पांच मैचों की सीरीज के दूसरे टेस्ट में आमने-सामने होंगे. मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा और पहले मैच में रोमांचक प्रदर्शन के बाद इस मैच में भी रोमांच की उम्मीद है. शुभमन गिल की टीम को एजबेस्टन में अपना प्रदर्शन सुधारना होगा. भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा था.

Contact: satyam.sengar@nw18.com

homecricket

IND vs ENG: बर्मिंघम में मचा बवाल, टीम इंडिया पर मंडराया खतरा! पुलिस ने चेताया



Source link