अशोकनगर में मंगलवार रात से शुरू हुई बारिश अब भी कई इलाकों में जारी है। शुरुआत में रिमझिम बारिश हुई। बाद में तेज बारिश ने जोर पकड़ लिया। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग डेढ़ से तीन घंटे तक बारिश होती रही।
.
जिले में सबसे ज्यादा ईसागढ़ में 20 मिलीमीटर [0.79 इंच] दर्ज की गई। अशोकनगर मुख्यालय में 18 मिलीमीटर [0.71 इंच], मुंगावली में 8 मिलीमीटर [0.31 इंच] और चंदेरी में 4 मिलीमीटर [0.16 इंच] वर्षा हुई। ये आंकड़े मंगलवार सुबह 8 बजे से बुधवार सुबह 8 बजे तक के हैं।
4 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट बुधवार सुबह भी घने बादल छाए रहे। कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। जिले में अब तक कुल 337.50 मिलीमीटर [13.29 इंच] बारिश दर्ज की गई है। मुंगावली में सर्वाधिक 481 मिलीमीटर [18.94 इंच] वर्षा रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग ने आज और कल बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने 4 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है।