Last Updated:
Hemant Khandelwal Betul: हेमंत खंडेलवाल ने मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर लिया है. उन्होंने चुनौतियों से न डरने और संगठन को मजबूती देने की बात कही।
Hemant Khandelwa
हाइलाइट्स
- MP BJP अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने की रणनीति की शुरुआत
- आप सबके सुझाव भी आमंत्रित हैं
- पार्टी की रीति को जमीन तक ले जाने का करूंगा काम
उन्होंने कहा कि यह पद उनके लिए केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि संगठन की सेवा का एक बड़ा अवसर है. पार्टी की नीतियों और विचारों को ज़मीनी स्तर तक पहुंचाने का काम वे पूरी प्रतिबद्धता और समर्पण से करेंगे. उनका कहना है कि संगठन के हर कार्यकर्ता तक पार्टी की रीति और नीतियों को पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी. खंडेलवाल ने यह भी कहा कि उन्हें पता है कि आने वाले समय में कई चुनौतियां सामने आएंगी, लेकिन वे किसी भी कठिनाई से घबराने वाले नहीं हैं. हर चुनौती का डटकर सामना किया जाएगा और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का प्रयास लगातार जारी रहेगा.
खंडेलवाल ने सभी कार्यकर्ताओं और आमजन से आग्रह किया कि वे सुझाव देने में संकोच न करें. उन्होंने कहा कि संगठन को सशक्त बनाने के लिए सभी की भागीदारी आवश्यक है. प्रदेश के हर कार्यकर्ता की आवाज़ सुनी जाएगी और उनके सुझावों को संगठन की रणनीतियों में शामिल किया जाएगा.
अपने पहले संबोधन में उन्होंने संयमित और सकारात्मक दृष्टिकोण का परिचय देते हुए यह भी कहा कि वे पूरी विनम्रता से इस दायित्व को स्वीकार कर रहे हैं. उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि वे संगठन को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digiatal), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked …और पढ़ें
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digiatal), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked … और पढ़ें