भारत की प्लेइंग XI में बदलाव पर भिड़े जडेजा और इरफान, एक ने बताया खानापूर्ति तो दूसरे ने…

भारत की प्लेइंग XI में बदलाव पर भिड़े जडेजा और इरफान, एक ने बताया खानापूर्ति तो दूसरे ने…


Last Updated:

IND vs ENG 2nd test Live: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए हैं. ये बदलाव अजय जडेजा को रास नहीं आए. इरफान पठान बदलाव का बचाव करते नजर आए.

भारत ने दूसरे टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में 3 बदलाव किए हैं.

हाइलाइट्स

  • भारत ने प्लेइंग इलेवन मे 3 बदलाव किए.
  • बुमराह, शार्दुल और साई सुदर्शन हुए बाहर.
  • नीतीश, सुंदर और आकाश दीप को मौका.

IND vs ENG 2nd test Live: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए हैं. पहला टेस्ट खेलने वाले जसप्रीत बुमराह को रेस्ट दिया गया है. साई सुदर्शन और शार्दुल ठाकुर को ड्रॉप कर दिया है. एक ही हार के बाद इतने सारे बदलाव अजय जडेजा को पसंद नहीं आया. उन्होंने इसे डिफेंसिव फैसला और खानापूर्ति बताया. इरफान पठान ने लाइव शो में ही अजय जडेजा को काउंटर किया और टीम को संतुलित करार दिया. भारत ने इस मैच में तीन नए खिलाड़ियों नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर और आकाश दीप को मौका दिया है.

भारत को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. पहले टेस्ट मैच में भारत की ओर से 5 शतक लगे थे. जसप्रीत बुमराह ने पहली पारी में 5 विकेट भी लिए थे. इसके बावजूद भारतीय टीम हार गई थी. अजय जडेजा की मानें तो इसका दबाव दूसरे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में दिख रहा है. जडेजा ने सोनी स्पोर्ट्स पर लाइव शो में कहा, ‘यह प्लेइंग इलेवन मेरी समझ से बाहर है. एक युवा खिलाड़ी (साई सुदर्शन) को पहले टेस्ट में तीसरे नंबर पर मौका देना बोल्ड डिसीजन था लेकिन आप अपने फैसले पर कायम नहीं रख सके. उसे ड्रॉप कर दिया. यह ठीक नहीं फैसला नहीं है.’

भारत के कप्तान रह चुके अजय जडेजा ने कुलदीप यादव को नहीं चुने जाने पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि इस मैच में बुमराह को रेस्ट दिया गया है. इससे आपकी गेंदबाजी कमजोर हुई है. इसलिए आपको गेंदबाजी मजबूत करनी चाहिए थी. लेकिन आप गेंदबाजी ऑलराउंडर (शार्दुल ठाकुर) की जगह बैटिंग ऑलराउंडर (नीतीश कुमार रेड्डी) को लेकर आए हैं. साई सुदर्शन की जगह शामिल किए गए वॉशिंगटन सुंदर भी बैटिंग की वजह से टीम में हैं. जाहिर है गेंदबाजी को मजबूत करने के लिए कुछ नहीं किया गया. कुलदीप यादव विकेटटेकर बॉलर हैं लेकिन उन्हें फिर से शामिल नहीं किया गया.

इरफान ने लाइव शो में ही दे दिया जवाब
इरफान पठान ने अजय जडेजा का जवाब तुरंत दे दिया. उन्होंने कहा कि भारत दूसरे टेस्ट मैच में छह गेंदबाज के साथ उतरा है. पिछले टेस्ट मैच में पांच गेंदबाज ही टीम में थे. ऐसे में किसे एग्रेसिव कहेंगे. जब ज्यादा गेंदबाज हो गए. जब ज्यादा विकल्प हो गए तो यह तो अच्छी बात है ना. भारत की इस टीम में तीन स्पेशलिस्ट पेसर मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप हैं. इनके साथ ही तीन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर और नीतीश कुमार रेड्डी हैं. 

विजय प्रभात शुक्लाAssociate Editor

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड…और पढ़ें

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड… और पढ़ें

homecricket

भारत की प्लेइंग XI में बदलाव पर भिड़े जडेजा और इरफान, एक ने बताया खानापूर्ति..



Source link