Ratlam News : ग्रामीणों का सिस्टम पर तंज, कुत्ते को पहनाई माला, थमाया ज्ञापन

Ratlam News : ग्रामीणों का सिस्टम पर तंज, कुत्ते को पहनाई माला, थमाया ज्ञापन


Last Updated:

Ratlam News : रतलाम जिले के धामनोद कस्बे में सोमवार को ग्रामीणों ने अनोखा विरोध जताया. गांव की 13 समस्याओं को लेकर ज्ञापन देने पहुंचे लोगों का आरोप है कि नगर परिषद सीएमओ ने उनकी बात सुने बिना ही दफ्तर छोड़ दिया…और पढ़ें

रतलाम के ग्रामीणों ने अनोखा प्रदर्शन किया है.

हाइलाइट्स

  • धामनोद कस्बे में ग्रामीणों ने अनोखा विरोध जताया
  • गांव की 13 समस्याओं को लेकर पहुंचे थे नगर परिषद
  • अफसर ने जब नहीं सुनी समस्‍या तो किया अनोखा प्रदर्शन
रतलाम. प्रशासन की अनदेखी से परेशान ग्रामीणों ने सोमवार को रतलाम जिले के धामनोद नगर परिषद कार्यालय में विरोध का अनोखा तरीका अपनाया. जब सीएमओ ने ज्ञापन लेने से इनकार किया और नाराज होकर कार्यालय छोड़ दिया, तो ग्रामीणों ने घूमते हुए एक कुत्ते को माला पहनाकर उसी को ज्ञापन सौंप दिया. यह दृश्य न केवल चौंकाने वाला था बल्कि सिस्टम की संवेदनहीनता को भी उजागर कर गया. धामनोद कस्बे के ग्रामीणों की शिकायत थी कि लंबे समय से गंदगी, अतिक्रमण, टूटी सड़कें, नाली की समस्या और प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्रों को घर नहीं मिलने जैसी समस्याएं बनी हुई हैं. कई बार शिकायती पत्र देने के बावजूद समाधान नहीं हुआ.

इस बार ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से 13 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर परिषद कार्यालय का रुख किया. उनका इरादा शांतिपूर्ण ज्ञापन देने का था. लेकिन जब उन्होंने सीएमओ से बात शुरू की, तो बताया जा रहा है कि अधिकारी नाराज हो गईं और मीटिंग बीच में छोड़कर चली गईं. ग्रामीणों को यह व्यवहार अपमानजनक लगा. कुछ देर तक वे इंतजार करते रहे, फिर नाराज होकर उन्होंने कार्यालय परिसर में घूम रहे एक कुत्ते को प्रतीकात्मक रूप से माला पहनाई और उसे ज्ञापन सौंप दिया. यह दृश्य वहां मौजूद लोगों ने मोबाइल कैमरों में कैद किया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

ग्रामीणों ने बताया कि उनकी समस्याएं बेहद गंभीर हैं. स्कूल में बच्चों को बैठने की व्यवस्था नहीं है, सफाईकर्मी हफ्तों से नहीं आए हैं, बरसात में गलियों में घुटनों तक पानी भर जाता है, और पीएम आवास योजना में पारदर्शिता की कमी है. इस मामले में नगर परिषद का पक्ष लेने की कोशिश की गई, लेकिन सीएमओ का मोबाइल बंद मिला. स्थानीय प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि अधिकारी मीटिंग में थीं, और ज्ञापन लेने के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए गए थे.  ग्रामीणों की मांग है कि मुख्यमंत्री जनसुनवाई या जिला कलेक्टर इस मामले में हस्तक्षेप करें और धामनोद की समस्याओं पर गंभीर कार्रवाई हो.

Sumit verma

सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्‍थानों में सजग जिम्‍मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प…और पढ़ें

सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्‍थानों में सजग जिम्‍मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प… और पढ़ें

homemadhya-pradesh

Ratlam News : ग्रामीणों का सिस्टम पर तंज, कुत्ते को पहनाई माला, थमाया ज्ञापन



Source link