इंदौर मेट्रो का एक महीना- टाइम बदला, किराया बढ़ा: 25 हजार तक यात्रियों ने एक दिन में किया था सफर, अब 500 भी नहीं आ रहे – Indore News

इंदौर मेट्रो का एक महीना- टाइम बदला, किराया बढ़ा:  25 हजार तक यात्रियों ने एक दिन में किया था सफर, अब 500 भी नहीं आ रहे – Indore News


मेट्रो में यात्रियों की संख्या बेहद कम हो गई है।

इंदौर मेट्रो के 5.9 किमी के प्राॅयोरिटी कॉरिडोर पर कमर्शियल रन को एक महीना हो गया है। इस अवधि में यात्रियों की संख्या में भी गिरावट आने लगी है।

.

इंदौर मेट्रो के शुरुआती दिन में जहां प्रतिदिन यात्रियों की संख्या 25 हजार से अधिक पहुंची थी। अब रोजाना 500 से भी लोग सफर करने पहुंच रहे हैं। हालांकि, वीकेंड पर शनिवार और रविवार केवल दो दिनों ही यात्री संख्या 1 हजार से ज्यादा पहुंच पाती है।

सप्ताह की बात करें तो शुरुआत में 1 लाख से ज्यादा यात्रियों ने सफर किया था। वहीं, यह हर सप्ताह का आंकड़ा बमुश्किल 10 हजार को पार कर पा रहा है।

घटते यात्रियों के चलते मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने इंदौर मेट्रो की संचालन व्यवस्था में भी बदलाव किया है। यात्रियों की संख्या और उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए पिछले दिनों मेट्रो की नई समय-सारणी और किराए की नई दरें घोषित की गई थीं।

यह बदलाव 23 जून 2025 से प्रभाव में आ गया था। अब इंदौर मेट्रो का संचालन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक किया जा रहा है। वहीं, हर 1 घंटे में मेट्रो चलाई जाती है। पहले सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक मेट्रो संचालन किया जा रहा था, जबकि हर 15 मिनट में मेट्रो ट्रेन संचालित हो रही थी।

शुरुआत में 1.5 लाख से ज्यादा यात्री मिले इंदौर मेट्रो का औपचारिक शुभारंभ 31 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली रूप से किया था। 31 मई के बाद से 21 जून तक इंदौर मेट्रो में कुल 1 लाख 95 हजार 303 यात्रियों ने इसमें सफर किया।

यात्रियों को जहां पहला सप्ताह फ्री राइड मिली थी तो उसके बाद किराए में रियायत मिलती रही। अभी तक यात्रियों को किराए में 75 और 50 प्रतिशत रियायत मिल चुकी है। उसके बाद अब मेट्रो में यात्री टिकट राशि पर 25 प्रतिशत रियायत के साथ सफर कर रहे हैं।

पिछले सप्ताह की बात करें तो इंदौर मेट्रो में 11 हजार 579 यात्रियों ने सफर किया। 22 जून को 5 हजार 273, 23 जून को 690, 24 जून को 501, 25 जून को 717, 26 जून को 488, 27 जून को 503, 28 जून को 1 हजार 289 और 29 जून को 4 हजार 118 यात्रियों ने सफर किया। बता दें कि 28 जून को शनिवार और 29 जून को रविवार था।

मेट्रो की शुरुआत के पहले दिन ऐसे भरे थे कोच।

मेट्रो की शुरुआत के पहले दिन ऐसे भरे थे कोच।

समय पर नहीं चल रही मेट्रो इंदौर मेट्रो का वर्तमान समय (शनिवार और रविवार को छोड़कर) सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक है। इस दौरान मेट्रो का संचालन हर 1 घंटे में होना है। लेकिन, मेट्रो अपने तय समय से 15 मिनट तक लेट चल रही है।

दैनिक भास्कर की टीम ने स्टेशन पहुंचकर पूछा कि ट्रेन का आने का समय क्या है? तो वहां स्टेशन मास्टर ने बताया कि 5 बजे ट्रेन आएगी। लेकिन, हकीकत में ट्रेन 5.15 बजे आई। वहीं, मेट्रो में चढ़ने से पहले इस्तेमाल होने वाले प्लेटफॉर्म पर लगे ऑटोमैटिक गेट भी ठीक से काम नहीं कर रहे हैं।

अब मेट्रो में गिनती के ही यात्री सफर करते दिखाई दे रहे हैं।

अब मेट्रो में गिनती के ही यात्री सफर करते दिखाई दे रहे हैं।

पहले सप्ताह में पहुंचे थे 1 लाख 43 हजार यात्री इंदौर मेट्रो में पिछले सप्ताह 11 हजार 579 यात्रियों ने सफर किया है। वहीं इसके पहले वाले सप्ताह में इंदौर मेट्रो में यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या 15 हजार 947 थी। वहीं शुरूआती पहले सप्ताह की बात करें तो इस दौरान कुल 1 लाख 43 हजार 301 यात्री मिले इंदौर मेट्रो में यात्रा करने के लिए पहुंचे थे।

मेट्रो की सवारी हुई थोड़ी महंगी मेट्रो की परिचालन लागत और विकास परियोजनाओं को ध्यान में रखते हुए किराया बढ़ाया गया है। 22 जून 2025 से इंदौर मेट्रो का किराया भी बढ़ाया जा चुका है। अब न्यूनतम किराया 15 रुपए प्रति व्यक्ति है। अधिकतम किराया 23 रुपए प्रति व्यक्ति कर दिया है।

यह किराया गांधी नगर स्टेशन से सुपर कॉरिडोर स्टेशन नंबर 3 तक का है।

यह किराया गांधी नगर स्टेशन से सुपर कॉरिडोर स्टेशन नंबर 3 तक का है।

समय-सारणी में बड़ा बदलाव इंदौर मेट्रो की नई समय सारणी लागू हो चुकी है। इस बदलाव के पीछे मेट्रो प्रशासन का कहना है कि सप्ताह के कार्य दिवसों में मेट्रो में यात्रियों की संख्या अपेक्षाकृत कम होती है, वहीं सप्ताहांत पर राइडर शिप में बढ़ोतरी देखी गई है। इसीलिए सेवा को डिमांड बेस्ड बनाया गया है।

  • सोमवार से शुक्रवार (कार्य दिवस): सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक संचालन। हर 1 घंटे में एक ट्रेन।
  • शनिवार और रविवार (वीकेंड): सुबह 8 बजे से रात 8बजे तक (12 घंटे)। हर 30 मिनट में एक ट्रेन।

दिल्ली में करते हैं सबसे ज्यादा यात्री सफर देश के बड़े शहरों में मेट्रो संचालन को लेकर जो स्थिति है उसके मुताबिक दिल्ली मेट्रो में प्रतिदिन यात्रियों की संख्या औसतन 60 लाख से अधिक है। मुंबई मेट्रो में प्रतिदिन यात्रियों की संख्या 2025 में लगभग 3 लाख है।

जयपुर मेट्रो में प्रतिदिन 50,000 से अधिक यात्री यात्रा करते हैं। बेंगलुरु मेट्रो में प्रतिदिन यात्रियों की संख्या लगभग 8.5 से 9 लाख हैं और हैदराबाद मेट्रो में प्रतिदिन यात्रियों की संख्या 5 लाख से अधिक है।

मेट्रो से जुड़ी यह डिटेल्स भी जानिए

यह खबर भी पढ़ें…

इंदौर मेट्रो में पहले दिन महिलाओं ने किया सफर

31 मई को भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित कार्यक्रम से पीएम मोदी ने इंदौर की मेट्रो का वर्चुअली शुभारंभ किया था।

31 मई को भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित कार्यक्रम से पीएम मोदी ने इंदौर की मेट्रो का वर्चुअली शुभारंभ किया था।

पीएम नरेंद्र मोदी ने 31 मई को भोपाल में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन से इंदौर मेट्रो का वर्चुअल लोकर्पण किया। मेट्रो में पहले दिन महिलाओं ने सफर किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शाम 6 बजे इंदौर पहुंचे। उन्होंने यहां मेट्रो का संचालन देखा। पूरी खबर यहां पढ़ें…



Source link