Last Updated:
Raja Raghuvanshi Case: इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है. राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने सोनम और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं और नार्को टेस्ट की मांग की है.
राजा के भाई विपिन का बड़ा बयान.
हाइलाइट्स
- राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया खुलासा
- राजा के भाई विपिन ने सोनम के परिवार पर उठाए सवाल
- कहा- सोनम के भाई गोविंद ने पूरे नहीं किए वादे
इंदौर. इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में फिर नया खुलासा हुआ है. राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने सोनम और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. विपिन का कहना है कि अगर सोनम का पिंडदान उसके परिवार को करना होता तो कब का कर चुके होते. सोनम के परिवार को सब कुछ पता होने के बाद भी वह कुछ बातें छिपा रहे हैं, इसलिए हम इनके भी नार्को टेस्ट की मांग कर रहे. उन्होंने कहा कि गोविंद ने भी जो भी वादे किए थे, उसमें बहुत से वादे तोड़े है. अभी तक सोनम के माता-पिता के मुंह से भी यह बात नहीं निकली है कि सोनम गुनहगार है.
सोनम की शादी को लेकर बड़ा बयान
सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी ने कहा था कि अगर राजा का परिवार सोनम का पिंडदान करना चाहता है, तो हम भी पिंडदान में साथ में रहेंगे. सोनम उनके परिवार का हिस्सा हो गई थी. हमारे यहां से उसकी विदाई हो चुकी थी. सोनम को जितना भी गोल्ड उन्होंने चढ़ाया था हमने वापस कर दिया है. कुछ सामान बाकी है जो पुलिस के पास है. अभी तक मैंने सोनम के लिए किसी भी वकील से कोई बात नहीं की है. उन्होंने कहा कि मैं सिर्फ अपनी बहन से मिलना चाहता हूं. अपनी बहन से मिलकर पूछना चाहता हूं कि उसने ऐसा क्यों किया. मेरे पास से पूरे देश के वकीलों के फोन आ रहे हैं, लेकिन हम कोई वकील हायर नहीं करना चाहते.
Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ें
Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ें