देवास में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का स्वागत: कहा- मैं खुद को एक सामान्य कार्यकर्ता मानता हूं; कार्यकर्ताओं ने पहनाई फूलमाला – Dewas News

देवास में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का स्वागत:  कहा- मैं खुद को एक सामान्य कार्यकर्ता मानता हूं; कार्यकर्ताओं ने पहनाई फूलमाला – Dewas News


भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल गुरुवार शाम उज्जैन से भोपाल जा रहे थे। इस दौरान देवास बायपास पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। बारिश के बीच भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे और फूलमालाएं पहनाकर उत्साह जताया।

.

खंडेलवाल के देवास पहुंचने की सूचना मिलते ही कार्यकर्ता बांगर गांव से लेकर देवास बायपास तक जगह-जगह स्वागत के लिए खड़े रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव, देवास विधायक गायत्री राजे पवार, हाटपिपल्या विधायक मनोज चौधरी, अन्य जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

देवास में कार्यकर्ताओं ने फूलों से स्वागत किया।

खुद को एक सामान्य कार्यकर्ता बताया इस दौरान खंडेलवाल ने कहा कि मैं खुद को एक सामान्य कार्यकर्ता मानता हूं हर कार्यकर्ता पार्टी का चेहरा है। हम सब मिलकर भाजपा को और मजबूत बनाएंगे। मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है और मोहन यादवजी के नेतृत्व में प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाएं गति पकड़ रही हैं।

खंडेलवाल ने देवास के कार्यकर्ताओं का विशेष धन्यवाद दिया और कहा कि विपरीत मौसम में भी जिस उत्साह से कार्यकर्ता यहां पहुंचे हैं, वह पार्टी की शक्ति को दर्शाता है। यही समर्पण भाजपा की असली पहचान है।



Source link