Last Updated:
Morena News: मुरैना में पिता की हत्या का बदला लेने के लिए भतीजे ने कोर्ट जा रहे चाचा पर हमला किया. गोली मारकर और लाठियों से पीटकर आरोपी फरार हो गया. फिलहाल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
बेटे ने लिया पिता की मौत का बदला.
हाइलाइट्स
- मध्य प्रदेश के मुरैना में बड़ी वारदात
- बेटे ने लिया पिता की मौत का बदला
- घायल चाचा की हालत गंभीर
मुरैना. एक साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला लेने के लिए भतीजे ने तारीख पर कोर्ट जा रहे अपने चाचा पर हमला कर दिया. पहले गोली मारी, फिर लाठियों से पीटा. इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन गंभीर हालत होने के चलते डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर कर दिया है. 1 साल पहले दिमनी थाना क्षेत्र के जखोना गढ़ी गांव में राजेंद्र प्रजापति का अपने भाई रामनिवास प्रजापति से जमीन को लेकर विवाद हो गया था. इस विवाद में रामनिवास ने राजेंद्र के सिर में लाठी मार दी. उसके बाद राजेंद्र ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया.
रामनिवास अपने बेटे के साथ ई-रिक्शा में बैठकर ज्वालापुर से मुरैना जाने के लिए निकला. जैसे ही वह किशनपुर मोड़, नगरा-बिचौली रोड पर आया, वहां बाइक से सवार हो कर आए मृतक राजेंद्र के बेटे राहुल और भूपेंद्र आ गए. एक ने कट्टे से रामनिवास को गाली मारी जो पेट में लगी. इसके बाद लाठी से हमला कर दिया. फिर मरने की हालत में छोड़कर वहां से भाग गए. पुलिस ने दोनों पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया है. इतना ही नहीं बल्कि एक आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ें
Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ें