प्रदेशाध्यक्ष पर दर्ज की फर्जी एफआईआर, निरस्त करें – Barwani News

प्रदेशाध्यक्ष पर दर्ज की फर्जी एफआईआर, निरस्त करें – Barwani News



बड़वानी | कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी पर हुई एफआईआर को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फर्जी बताकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही इस एफआईआर को निरस्त करने की मांग की गई। इसे लेकर बुधवार को कांग्रेस विधायक राजन मंडलोई, जिलाध्यक्ष नानेश चौधरी सहित कार्यकर्

.

उन्होंने बताया अशोकनगर जिले में गजराज लोधी ने भाजपा कार्यकर्ता पर मारपीट और मल खिलाने का आरोप लगाया था। लोधी समाज ने इस मामले का विरोध किया और स्थानीय निवासियों ने ज्ञापन सौंपा। कार्रवाई न होने पर पीड़ित गजराज लोधी ग्वालियर में जीतू पटवारी से मिले। इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। एक अन्य वीडियो में पीड़ित के भाई ने पुलिस कार्रवाई न होने पर परिवार की आत्महत्या की चेतावनी दी। पुलिस ने दोषियों पर कार्रवाई करने की बजाय पीड़ित से जबरन फर्जी एफीडेविट पर हस्ताक्षर कराकर जीतू पटवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी। कांग्रेस पदाधिकारियों ने अशोकनगर एसपी और मुंगावली थाना क्षेत्र के टीआई पर आरोप लगाते हुए एफआईआर वापस लेने की मांग की है।



Source link