मिर्च को जड़ सड़न से बचाने के तरीके, एक्सपर्ट से जानें आसान उपाय

मिर्च को जड़ सड़न से बचाने के तरीके, एक्सपर्ट से जानें आसान उपाय


Last Updated:

Agriculture News: उद्यानिकी वैज्ञानिक डॉ एसके त्यागी ने लोकल 18 से कहा कि मिर्च के पौधे अगर अचानक मुरझाने लगें, पत्तियां पीली पड़ जाएं और हल्के से खींचने पर पूरा पौधा जड़ सहित निकल आए, तो समझिए कि जड़ सड़न रोग …और पढ़ें

खरगोन. मध्य प्रदेश का खरगोन मिर्च उत्पादन में पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा उत्पादन देने के लिए जाना जाता है. खरीफ सीजन में बड़े पैमाने पर किसान मिर्च की खेती करते हैं लेकिन जिन किसानों ने अपने खेतों में मिर्च की फसल लगाई है, उन्हें अब विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. खासकर बारिश के इस मौसम में मिर्च की फसल को जड़ सड़न रोग (Root Rot) का खतरा सबसे ज्यादा होता है. यह बीमारी मिट्टी में मौजूद फफूंद के कारण होती है और यदि समय पर नियंत्रण न किया जाए, तो पूरी फसल चौपट हो सकती है.

कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार, लगातार खेतों में पानी भराव, नमी वाली मिट्टी और जल निकासी की कमी मिर्च की जड़ों को कमजोर बना देती है. इससे फफूंद तेजी से पनपता है और पौधों की जड़ें गलने लगती हैं. इसके बाद पौधा धीरे-धीरे सूख जाता है और मर जाता है.

ऐसे करें बचाव और नियंत्रण
उन्होंने कहा कि उनकी सलाह है कि किसान भाई फसल को जड़ सड़न रोग से बचाने के लिए खेत में जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त रखें. ड्रिंकिंग के साथ ही 15 लीटर के पंप में एक किलोग्राम ट्राइकोडर्मा को 50 किलो सड़ी हुई गोबर की खाद में मिलाकर प्रति एकड़ खेत में मिट्टी में डालें. इससे जमीन पर फफूंद नियंत्रण में रहती है और फसल सुरक्षित रहती है.

दवा का भी करें उपयोग
जहां पौधों में बीमारी की शुरुआत दिखाई दे रही हो, वहां 30 ग्राम कार्बेन्डाजिम या मेन्कोजेब फफूंदनाशी का छिड़काव पौधों की जड़ों में ड्रिंकिंग से करें. यह सप्ताह में एक बार करें और लगातार दो से तीन बार दोहराएं. बीमारी बढ़ने पर प्रभावित पौधे को जड़ से उखाड़कर खेत से बाहर करें ताकि अन्य पौधों में संक्रमण न फैले.

homeagriculture

मिर्च को जड़ सड़न से बचाने के तरीके, एक्सपर्ट से जानें आसान उपाय



Source link