सागर संभाग के नए कमिश्नर अनिल सुचारी ने संभाला कार्यभार: राजस्व, कानून व्यवस्था, बारिश और बुआई पर ली जानकारी; कलेक्टर-एसपी से की चर्चा – Sagar News

सागर संभाग के नए कमिश्नर अनिल सुचारी ने संभाला कार्यभार:  राजस्व, कानून व्यवस्था, बारिश और बुआई पर ली जानकारी; कलेक्टर-एसपी से की चर्चा – Sagar News



सागर संभाग आयुक्त अनिल सुचारी ने संभाला पदभार।

सागर संभाग के नवागत कमिश्नर अनिल सुचारी ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने कलेक्टर संदीप जीआर और एसपी विकास शाहवाल से जिले की राजस्व और कानून व्यवस्था के संबंध में विस्तार से जानकारी ली।

.

कमिश्नर ने राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों, सीएम हेल्पलाइन, खाद-बीज-उर्वरक की आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था, और बुआई की स्थिति की जानकारी ली। कलेक्टर ने बताया कि राजस्व और कलेक्टर न्यायालय के मामलों का निराकरण लगातार किया जा रहा है। जिले में अब तक करीब 7 इंच बारिश दर्ज हुई है और मक्का-सोयाबीन की बुआई 60:40 अनुपात में की जा रही है।

पुलिस से नए कानूनों और शिकायतों पर चर्चा कमिश्नर सुचारी ने एसपी से नए पुलिस कानून, लंबित अपराध प्रकरणों और सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को लेकर चर्चा की।

पेयजल की आपूर्ति सुचारु कलेक्टर ने बताया कि राजघाट जलाशय से सागर नगर, मकरोनिया और कैंट क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की जा रही है। कृषि उत्पादन आयुक्त की बैठक भी संपन्न हो चुकी है।



Source link