MY25 निंजा 300
MY25 निंजा 300 में इसके आउटगोइंग मॉडल के मुकाबले कई अपग्रेड्स हैं, जिनमें बड़ा विंडशील्ड, निंजा ZX-6R से इंस्पायर्ड नया प्रोजेक्टर हेडलाइट और बेहतर ऑन-रोड स्टेबिलिटी के लिए अपडेटेड टायर पैटर्न शामिल हैं. इसे 2012 में ग्लोबल लेवर पर और उसके बाद जल्द ही भारत में लॉन्च किया गया था, और निंजा 300 ने 300 सीसी कैटेगरी में एक नया स्टैंडर्ड स्टैब्लिश किया.
डिजाइन के नजरिए से, निंजा 300 “मास-फॉरवर्ड, मिनिमलिस्ट-टेल” स्टाइल को दर्शाती है, जिसमें एल्यूमिनियम फुटपेग्स, शार्प फेयरिंग्स, फ्लोटिंग विंडस्क्रीन और मल्टी-फंक्शनल इंस्ट्रूमेंट पैनल शामिल हैं. यह मोटरसाइकिल 3 कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी: लाइम ग्रीन, कैंडी लाइम ग्रीन और मेटालिक मूनडस्ट ग्रे.
स्टील-ट्यूब डायमंड फ्रेम
स्टील-ट्यूब डायमंड फ्रेम पर आधारित, बाइक के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क और रियर एंड में पांच-वे प्रीलोड एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन है. ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में 290 मिमी सिंगल-डिस्क ब्रेक और रियर में 220 मिमी सिंगल-डिस्क ब्रेक है, दोनों ड्यूल-पिस्टन कैलिपर्स के साथ काम करते हैं.
पैरेलल ट्विन-सिलेंडर 296 सीसी इंजन
मेकैनिकली, बाइक अपने पूर्ववर्ती मॉडल के समान है और इसमें लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल ट्विन-सिलेंडर 296 सीसी इंजन है, जो 11,000 आरपीएम पर 38 एचपी और 10,000 आरपीएम पर 26.1 एनएम टॉर्क जनरेट करता है. इसमें 6-स्पीड रिटर्न ट्रांसमिशन और असिस्ट एंड स्लिपर क्लच है. इन स्पेसिफिकेशन्स के साथ, यह बाइक भारतीय बाजार में KTM RC 390, यामाहा R3 और अप्रिलिया RS 457 जैसे प्रतिस्पर्धियों के लिए एक योग्य प्रतिद्वंद्वी है.