सागर| जिले के 3441 मेधावी छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुक्रवार को लैपटॉप की राशि हस्तांतरित की जाएगी। प्रत्येक विद्यार्थी को 25-25 हजार रुपए मिलेंगे। कलेक्टर संदीप जीआर ने जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन को निर्देश दिए हैं कि सभ
.
जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन ने बताया कि जिले के सभी 11 विकासखंडों के प्राचार्यों को निर्देशित किया जा चुका है कि उनके विकासखंड के अंतर्गत सभी विद्यालयों में कार्यक्रम कराएं। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम लाइव दिखाने की व्यवस्था भी की जाए। उन्होंने बताया जिले में 2247 छात्राएं एवं 1194 छात्र कुल 3441 छात्र-छात्राओं को लैपटॉप की राशि हस्तांतरित की जाना है। जिनमें सर्वाधिक 1157 छात्र-छात्राओं को सागर विकासखंड में राशि हस्तांतरित की जाएगी। भोपाल में होने वाले मुख्य कार्यक्रम में सागर जिले के दो विद्यार्थी शामिल होंगे।