Last Updated:
NEET UG 2025: एमपी हाईकोर्ट की इंदौर पीठ ने नीट यूजी परीक्षा दोबारा कराए जाने के फैसले पर अंतरिम रोक लगा दी है. सिंगल बेंच ने दोबारा परीक्षा कराने का फैसला कुछ केद्रों पर बिजली गुल होने के चलते दिया था.
NEET UG 2025: नीट यूजी परीक्षा 4 मई को हुई थी.
नीट यूजी परीक्षा के दौरान बिजली गुल होने से प्रभावित उम्मीदवारों के वकील मृदुल भटनागर ने संवाददाताओं से बताया कि सुनवाई के बाद युगल पीठ ने आदेश दिया कि जब तक इस मामले में दायर अपील पर फैसला नहीं हो जाता, तब तक सिंगल बेंच के फैसले पर रोक रहेगी. इस मामले में अगली सुनवाई 10 जुलाई को होगेी.
एनटीए ने कहा- आ रही थी सूर्य की पर्याप्त रोशनी
उन्होंने कहा कि इंदौर के कुछ केंद्रों पर 10 से 15 मिनट के लिए बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी. लेकिन वहां सूर्य की पर्याप्त रोशनी थी. विशेषज्ञों की एक समिति इस नतीजे पर पहुंची है कि बिजली आपूर्ति बाधित होने के बाद भी उम्मीदवारों के प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पड़ा.
बिजली गुल होने के बाद भी एक छात्र बना टॉपर
सॉलिसिटर जनरल मेहता ने अपनी दलील में यह भी कहा कि जिन केंद्रों पर बिजली अपूर्ति बाधित हुई थी, उसमें से एक केंद्र पर परीक्षा देने वाले एक उम्मीदवार ने नीट यूजी टॉप किया है. उसने ऑल इंडिया दूसरी रैंक हासिल की है. बता दें कि इंदौर के रहने वाले उत्कर्ष अवधिया ने नीट यूजी में दूसरी रैंक हासिल की है. उन्होंने आगे कहा कि दोबारा परीक्षा कराई गई तो इसके सवालों की कठिनता पिछली परीक्षा के मुकाबले अलग होगी.
प्रवीण सिंह साल 2015 से जर्नलिज्म कर रहे हैं. न्यूज18 हिंदी के करियर/एजुकेशन/जॉब्स सेक्शन में साल 2021 से काम कर रहे हैं. इन्हें फोटोग्राफी करने, किताबें पढ़ने, बाईक से लंबी यात्राएं करने का जुनून है. किताबों मे…और पढ़ें
प्रवीण सिंह साल 2015 से जर्नलिज्म कर रहे हैं. न्यूज18 हिंदी के करियर/एजुकेशन/जॉब्स सेक्शन में साल 2021 से काम कर रहे हैं. इन्हें फोटोग्राफी करने, किताबें पढ़ने, बाईक से लंबी यात्राएं करने का जुनून है. किताबों मे… और पढ़ें