कुशवाहा समाज के प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर पथराव: मुरैना पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया गया, आंसू गैस के गोले छोड़े – Morena News

कुशवाहा समाज के प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर पथराव:  मुरैना पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया गया, आंसू गैस के गोले छोड़े – Morena News


मुरैना में शुक्रवार को कुशवाहा समाज के लोगों ने प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर पथराव किया। पथराव में कुछ पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने जवाब में हल्का बल प्रयोग किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। इसके बाद भीड़ तितर-बितर हो गई।

.

सुबह से कुशवाहा समाज के लोग सरकारी गेस्ट हाउस मैदान में एकत्रित थे। वहां आमसभा के बाद समाज के प्रतिनिधि पूर्व विधायक अजब सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां प्रदर्शन करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। प्रशासन के समझाने के बाद प्रदर्शनकारी वहां से चले गए।

पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।

करीब एक घंटे बाद कुछ लोग बैरियर चौराहे पर जमा हुए और वहां पुलिस पर पथराव किया गया। पथराव में मुरैना पुलिस के रक्षित निरीक्षक के हाथ में चोट आई है। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और हल्का बल प्रयोग किया। घटना के बाद इलाके में पुलिस बल तैनात है और मामले की जांच की जा रही है।



Source link