कॉलेजियम ने केंद्र को भेजे नाम: सुप्रीम कोर्ट ने मप्र हाईकोर्ट जज के लिए 10 नामों को दी मंजूरी, इनमें ग्वालियर के निरंकारी भी – Gwalior News

कॉलेजियम ने केंद्र को भेजे नाम:  सुप्रीम कोर्ट ने मप्र हाईकोर्ट जज के लिए 10 नामों को दी मंजूरी, इनमें ग्वालियर के निरंकारी भी – Gwalior News



सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने मप्र के 5 वकीलों और 5 न्यायिक अधिकारियों को हाई कोर्ट जज बनाने की अनुशंसा केंद्र सरकार से की है। एक व दो जुलाई की बैठक के उपरांत ये निर्णय हुआ। इसमें ग्वालियर के अजय कुमार निरंकारी का नाम भी शामिल है।

.

उनके अलावा पुष्पेंद्र यादव, आनंद सिंह बहरावत,जय कुमार पिल्लई और हिमांशू जोशी का नाम है। न्यायिक अधिकारियों में राजेश कुमार गुप्ता, आलोक अवस्थी, र|ेश चंद्र सिंह बिसेन, भगवती प्रसाद शर्मा और प्रदीप मित्तल के नाम शामिल हैं। केंद्र की स्वीकृति के बाद हाई कोर्ट जज के रूप में इन्हें शपथ दिलाई जाएगी।

शासकीय अधिवक्ता हैं निरंकारी

एड. अजय कुमार निरंकारी ने 2002 में सीनियर एडवोकेट श्याम बिहारी मिश्रा के साथ वकालत शुरू की। अगस्त 2017 से जनवरी 2019 तक और जनवरी 2021 से अभी तक वे मप्र हाई कोर्ट में शासकीय अधिवक्ता के पद पर कार्यरत हैं।



Source link